रक्सौल एसडीओ के निर्देश पर दंडाधिकारी सह बीडीओ अनुपम कुमारी ने पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुरैनिया पैक्स का ताला खुलवाया। बता दें कि वर्तमान पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन देकर निवर्तमान अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद यादव द्वारा समिति का गोदाम और राइस मिल का प्रभार नहीं देने की जानकारी दी थी। जिससे अधिप्राप्ति बाधित हो रहा था।
आवेदन के आलोक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को पत्र प्रेषित कर इन्वेंट्री बनाकर नव निर्वाचित अध्यक्ष को प्रभार दिलाने के लिए दंडाधिकारी नियुक्त करने का अनुरोध किया था। जिला सहकारिता पदाधिकारी के पत्र के आलोक में एसडीओ सुश्री आरती कुमारी ने बीडीओ अनुपम कुमारी को दंडाधिकारी नियुक्त कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रभार दिलाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद बीडीओ ने मंगलवार की शाम पुलिस बल और लोगों की मौजूदगी में गोदाम का ताला खुलवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/bdo-opens-lock-of-purania-pax-godown-new-chairman-gets-charge-outgoing-president-did-not-give-charge-128021605.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews