एक साथ तीन साइक्लाेनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से मंगलवार को शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। बंगाल की खाड़ी, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बने सिस्टम से लगे काेहरा ने हवा की रफ्तार कम कर दी। इससे दिन का तापमान तीन दिनाें से 24 डिग्री से ऊपर दर्ज हाे रहा है। हालांकि शाम से ठंढ बढ़ रही है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक शहर में कोहरा लगा रहा। नमी 96 फीसदी तक पहुंच गई।
सबौर के इलाकों में हल्की फुहारें भी पड़ीं। पेड़-पौधों पर ओस की मोटी बूंदें भी जमा हो गईं। दिन में धूप खिली तो ठंड में कमी आई, लेकिन शाम में ठिठुरन बढ़ गई। पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय होने से पहाड़ाें में लगातार बर्फबारी हाे रही है। इससे मैदानी इलाकाें में ठंड बढ़ रही है। मंगलवार काे शहर का अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 14.4 डिग्री दर्ज किया गया।
दाे दिन में साफ हाेगा आसमान, पड़ेगी कड़ाके की ठंड
बीएयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया, शहर में फिलहाल ठंड तेजी से बढ़ेगी। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा उत्तरप्रदेश की ओर से आएगी। इससे न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। शहर में अगले दो दिन आसमान साफ रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/systems-built-in-the-bay-of-bengal-madhya-pradesh-and-rajasthan-a-city-wrapped-in-fog-128018027.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews