मौसम की मार के बीच बढ़ी ठंड और कुहासे ने एक ओर जहां सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार कम कर दी है। वहीं, दूसरी ओर हवाई सेवा से जुड़े यात्रियों की परेशानी भी बढ़ा दी है।
इस बीच दरभंगा से बेंगलुरु आने और जाने की सेवा तत्काल रोक दी गई है। वहीं, विजिब्लिटी कम होने के कारण एक दिन जहां प्लेन दरभंगा पहुंचने के बदले कोलकाता में लैंड किया और फिर वहां से पटना पहुंचाया गया। वहीं, विगत छह दिनों से बेंगलुरु की प्लेन का दरभंगा आना-जाना नहीं हो रहा है। सोमवार को एक भी प्लेन उड़ान नहीं भर सका। मंगलवार को दिल्ली और मुम्बई की उड़ान सेवा पुन: बहाल होने से अब यहां से सेवा चालू रहने की उम्मीद को एकबार फिर पंख लग गया है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर बीके मांडल ने बताया कि दो जगहों के लिए सेवा बहाल रही मगर कुहासे और विजिब्लिटी कम होने के कारण आज बेंगलुरु की सेवा यात्रियों को नहीं मिल सकी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/aircraft-will-fly-to-delhi-and-mumbai-except-bengaluru-127994507.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews