Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नावानगर में दरबार में आए दो मामलों का निष्पादन

थाना परिसर में शनिवार को जमीनी विवाद संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें वैना, अतिमी, भटौली और मनाहथा से पहुंची चार में दो मामलों का निष्पादन सीओ अमरेश कुमार व थानाध्यक्ष संजय कुमार द्वारा किया गया। जबकि दो मामले में कागजात अभाव के कारण निष्पादन नहीं हो सकी। दोनों मामले के दोनों पक्षों को अगली शनिवार को आयोजित जमीनी निष्पादन जनता दरबार में कागजात के साथ उपस्थित होने का सीओ ने निर्देश दिया।

निष्पादन मामले में भटौली के ललन पासवान व विर बहादुर राम वगैरह को जमीन पर नही जाने की बात सीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि इस जमीन पर धारा 144 लगा हुआ। न्यायालय की फैसला होने के बाद इस जमीन पर एक पक्ष का दखल कब्जा होगी। वहीं वैना व मनाहथा के गोपाल यादव और नमो नारायण पांडेय के जमीनी विवाद की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को अगले शनिवार को कागजात के साथ उपस्थित होने की सीओ ने बात कही। सीओ ने कहा कि जनता दरबार में चार मामले पहुंची थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawanagr/news/execution-of-two-cases-in-court-in-navanagar-128031970.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ