Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

रेल मंत्री के ट्वीट पर वनांचल के यात्री का चलती ट्रेन में इलाज

वनांचल एक्सप्रेस से रांची जा रहे भागलपुर के व्यवसायी नलिनी की चलती ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रामपुर हाट स्टेशन पर मेडिकल टीम ने इलाज किया। नलिनी ने बताया कि वे सोमवार को भागलपुर से वनांचल एक्सप्रेस के एसी-टू में व्यवसायी सफर कर रहे थे। तबीयत खराब होने पर उन्होंने मदद के लिए रेल मंत्री और ईस्टर्न रेलवे के ऑफिशियल साइट पर ट्वीट कर जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा मालदा डिवीजन को सूचना दी गई। इसपर ट्रेन में तैनात टीटीई उनके पास आए और पूरी जानकारी ली। वे जब तक ट्रेन से नीचे उतारकर मेडिकल टीम के पास ले जाते ट्रेन बड़हरवा से खुल गई। फिर उन्होंने कंट्रोल को जानकारी दी और रामपुर हाट स्टेशन पर मेडिकल टीम पहुंची और उन्हें दवा दी। वे सफर अधूरा नहीं छोड़ना चाहते थे इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें उचित सलाह देकर रांची को खबर कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Railway Minister's tweet treating Vananchal's passenger in a moving train


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/railway-ministers-tweet-treating-vananchals-passenger-in-a-moving-train-128021105.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ