पुराने ज़ख्म जो हैं तूने कुरेदे
पुराने ज़ख्म जो हैं तूने कुरेदे ,
न कर दवा पर दुआयें तो दे दे ,
जीते रहेंगे तेरा दर्द लेकर ,
जीने के लेकिन बहाने तो दे दे ,
जल उठे हैं चराग बिना शाम के ,
कर लेते हैं याद बिना काम के ,
क्या हुआ क्या नही ये पता ही नही ,
चढ़ रहा क्यों खुमार बिना जाम के ।
कभी बादलों से बरसते नयन ,
कभी झूमता मन होके मगन ,
कभी धूप है तो कभी छाँव है ,
मीरा सी लगे मुझे ये लगन ।
आते हैं जीवन में मझधार कैसे ,
करे किससे कोई फरियाद कैसे ,
डूबती है कभी उतराती है नय्या ,
साहिल को मिले कोई पतवार कैसे ।
नीलू मिश्रा
कानपुर उत्तर प्रदेश
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com


1 टिप्पणियाँ
Bhot achi line
जवाब देंहटाएंThankyou
And apki Umar me allah apko barkat de ameen
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews