(राकेश कुमार नीरज)
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक गरीब की बेटी को दरिंदों के शिकार होने पर और उनके अस्मत लूट लिए जाने के बाद पंचायत में मामले को सुझलाने और दुष्कर्म की 50 हजार रुपए कीमत लगाने के मामले काे सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने जांच में सत्य पाया है।
इसके दाेषियाें काे उन्हाेंने गिरफ्तारी का आदेश दिया है। इस मामले में तौकीर के पुत्र कैफी, कुटुस के पुत्र गुलरेज व तौकीर के पुत्र आरजू के विरुद्ध शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप है। बीते 23 नवंबर को उक्त कांड की पीड़िता एवं उसकी मां ने प्रशासन काे आवेदन समर्पित किया। उसमें उल्लेख किया कि वादिनी की उम्र 17 साल है। कैफी, गुलरेज एवं आरजू ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी जब गांव में हुई तो सरपंच मो. आफताब आलम, मास्टर पप्पू व निजामुद्दीन पीड़िता को 50 हजार रुपए दिलाने की बात करते हुए केस नहीं करने का दबाव बनाया था।
विवाद बढ़ने पर पीड़िता ने परिजनों को बताया था
यह मामला जब विवाद का रूप लेने लगा तो वादिनी ने सारी बात अपने अब्बू-अम्मी को बताई। उसके बाद घटना की जानकारी कैफी के चाचा मो. गुलरेज एवं आरजू को दी गई। गुलरेज व आरजू ने भरोसा तो दिलाया कि वादिनी की शादी कैफी के साथ करा दी जाएगी। लेकिन परेशान होकर पीड़ित वादिनी ने महिला थाना पहुंच उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई एवं न्याय की गुहार लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/three-arapees-will-be-arrested-in-misdeeds-of-sadar-police-station-area-127994499.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews