Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ट्रैफिक सिग्नल फ्री होगा लोहिया पथ चक्र, सगुना मोड़ से डाकबंगला तक अब रुकने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को लोहिया पथ चक्र परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने सर्कुलर रोड जंक्शन, पुनाईचक जंक्शन, हड़ताली मोड़ जंक्शन के पास मल्टी जंक्शनल ट्रैफिक व्यवस्था का काम देखा। अफसरों के मुताबिक ‘ट्रैफिक सिग्नल फ्री ट्रैफिक’ के इस प्रोजेक्ट के चलते सगुना मोड़ से डाकबंगला चौराहा तक कहीं भी सिग्नल पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएम ने भू-गर्भ जल व्यवस्था की भी जानकारी ली। कहा-जून 2021 के अंत तक सर्कुलर रोड जंक्शन का काम पूरा कर आवागमन शुरू कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने करबिगहिया फ्लाईओवर का भी निरीक्षण किया। यह चार लेन की होगी, जो करबिगहिया चौक से चिरैयांटांड़ फ्लाईओवर के ऊपर से कंकड़बाग फ्लाईओवर में जाकर मिलेगी। इसे जून 2022 तक पूरा करना है।

49 एंट्री व एक्जिट, दिसंबर 2021 में पूरा होगा प्रोजेक्ट
पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के अनुसार पुनाईचक चौराहा व हड़ताली मोड़ पर डिजाइन में थोड़ा संशोधन हुआ है। यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2021 तक पूरा होगा। कुल 49 इंट्री एवं एक्जिट हैं। पुनाईचक से राजधानी वाटिका की ओर नीचे से आने-जाने की व्यवस्था होगी।

हड़ताली चौक पर, बोरिंग कैनाल रोड से दारोगा प्रसाद राय पथ तक आने-जाने की व्यवस्था सड़क के नीचे से रहेगी, मुख्य सड़क का आवागमन ऊपर से रहेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव दीपक कुमार, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव मनीष वर्मा भी मौजूद थे।

बिहार, इस काॅन्सेप्ट को अपनाने वाला पहला राज्य : नीतीश
मुख्यमंत्री ने कहा-10 साल पहले आईआईटी (दिल्ली) ने इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया था। यह हमें पसंद आया, चूंकि इसमें कोई भी कहीं आना-जाना चाहे तो उसके लिए अलग से रास्ते होंगे। वे मीडिया से मुखातिब थे। बोले-बिहार, इस कॉन्सेप्ट को एडॉप्ट करने वाला पहला प्रदेश है। रेलवे से जमीन मिलने के बाद नेहरू पथ के लिए नीचे से रास्ता रहेगा। फंक्शनल होने पर सुरक्षा का भी इंतजाम होगा। इससे जाम की समस्या खत्म होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेली रोड पर लोहिया पथ चक्र परियोजना का शुक्रवार काे निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/traffic-signal-will-be-free-lohia-path-chakra-no-need-to-stop-now-from-saguna-fold-to-dakbangla-128052814.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ