BPSC 66वीं PT देने आए परीक्षार्थियों का रैला बिहार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहा है। कुछ परीक्षार्थी सुबह आने वाली ट्रेनों से आए तो कुछ रात में ही पहुंच गए थे। प्लेटफार्म से लेकर वेटिंग हॉल तक केवल परीक्षार्थी ही नजर आ रहे थे। कई परीक्षार्थी रेलवे स्टेशनों पर ही रिवीजन करते दिखे।
कई छात्र एक-दूसरे से अपना परीक्षा केंद्र का पता पूछते दिखे। इस कड़ाके की ठंड में परीक्षार्थियों को परेशानी तो हो रही थी लेकिन हर परिक्षार्थी परीक्षा देने के मोड में नजर आ रहा था। अधिकतर के चेहरे पर तनाव दिख रहा था।
पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे लगभग हर बेंच पर परीक्षार्थी किताब खोले नजर आए। भागलुपर से आए सोनू कुमार ने बताया कि सुबह से ही स्टेशन पर बैठा हूं। वहीं एक अन्य परीक्षार्थी रोहित कुमार ने बताया कि करंट अफेयर्स का रिवीजन कर रहा हूं। उम्मीद है कि इस बार पिछले 8 माह का करंट अफेयर्स जरूर पूछेगा। तो वहीं तीसरी बार PT देने आए अभिषेक कुमार ने बताया कि इस बार बिहार विधानसभा से जुड़ा प्रश्न भी पूछा अधिक पूछा जा सकता है। परीक्षा से पहले बेचैनी तो बढ़ ही जाती है लेकिन इस बार अच्छी तैयारी है। भारत सरकार और बिहार सरकार द्वारा हाल के दिनों के योजनाओं के बारे में पढ़ लें। रोज कम से कम चार से पांच प्रैक्टिस सेट बनाएं। आठ माह के करंट अफेयर्स जरूर पढ़ लें। पांच वर्षों के प्रश्नों को सॉल्व कर लें, नया पढ़ने का प्रयास न करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bpsc-exam-updets-examiners-from-trains-were-seen-opening-books-in-the-morning-patna-junction-bpsc-pt-news-patna-news-updates-bihar-news-update-128057201.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews