Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हिमाचल में होगी बर्फबारी, बिहार में पारा 10 डिग्री से नीचे, अमृतसर में 2 फ्लाइट कैंसिल; छह लेट हुईं

सर्दी से फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। रविवार से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिसके बाद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है। शनिवार को अमृतसर में छाई धुंध के कारण 6 फ्लाइट्स देर से गईं जबकि 2 कैंसिल करनी पड़ी।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में 29 दिसम्बर से शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के बीच राजस्थान के 6 शहरों का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं पटना सहित पूरे बिहार का पारा 10 डिग्री के नीचे आ गया है। इसके अलावा हिमाचल के किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा की चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान में 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

ठंड ने प्रदेश में फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक से दो डिग्री तक पारा गिरने के बाद शनिवार रात राजस्थान के छह शहरों का तापमान पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। बादल छा जाने से दिन का तापमान भी 18 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उधर, बीती रात फतेहतपुर 1.4 डिग्री पारे के साथ राजस्थान का सबसे ठंडा स्थान रहा। जयपुर में पारा 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सुबह 8.30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।

हरियाणा में बारिश के आसार, पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड

राज्य में ठंड एक बार फिर अपना असर दिखा सकती है। हरियाणा में रविवार को बारिश होने के आसार हैं। बादल बनने के बाद यहां बारिश का सिस्टम एक्टिव हो गया है। इससे हरियाणा में गहरे बादल छा सकते हैं। रविवार और सोमवार को हलकी बारिश संभव है।

हरियाणा के जींद में कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

बिहार में गया सबसे ज्यादा ठंडा रहा

पटना सहित पूरे बिहार में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। जिसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिलनी नजर नहीं आ रही है। मौसमविदों का कहना है कि पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखा जा रहा है। शनिवार को गया बिहार का सबसे ठंडा जिला रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

बिहार की राजधानी पटना में सुबह के समय छाई धुंध।

झारखंड नहीं दिखेगा ठंड का ज्यादा असर

रांची सहित झारखंड के अधिकतर जिलों का तापमान 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री न्यूनतम 9.7 दर्ज किया गया है। रांची में 24 घंटे के अंदर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पंजाब साल के आखिर में कोहरे से घिरा, आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में बारिश हो सकती है। वहीं नए साल तक कोहरा भी छाएगा। उत्तरी इलाकों पठानकोट, गुरदासपुर, रोपड़ में हलकी बारिश की संभावना है। शनिवार शाम पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

पंजाब के संगरूर में सुबह 8:15 बजे छाया कोहरा।

हिमाचल के केलांग में माइनस 11 डिग्री तापमान

हिमाचल में शनिवार को लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे अटल टनल के नॉर्थ पॉर्टल पर जाम लग गया। हिमाचल में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। हिमाचल में माइनस 11.10 के साथ केलांग सबसे ठंडा रहा।

अरुणाचल में 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल रही हवाएं

अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे चला गया है। यहां 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है।

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव के बीच आईटीबीपी के जवान स्नो-सूट पहनकर सीमा पर जीरो लाइन तक पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

15 हजार फीट की ऊंचाई पर याक से पहुंचा रहे सामान

एलएसी पर हमारे जवान ऐसी जगह तैनात हैं, जहां सड़कों के जरिए पहुंचना संभव नहीं हैं। इसलिए हम 15,500 फीट की ऊंचाई पर जरूरी संसाधनों को पहुंचाने के लिए याक का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए हम 90 किलो वजनी सामान पहुंचा सकते हैं।

इस तरह से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर याक के जरिए सामान पहुंचाया जा रहा है।

चंडीगढ़ में हो सकती है बूंदाबांदी, गिरेगा तापमान

चंडीगढ़ में रविवार दोपहर के बाद बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। सोमवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद तापमान गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी। कोहरा भी छा सकता है। चंडीगढ़ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान के माउंट आबू में सुबह देर तक वादियों में कोहरा छाया रहा।


source https://www.bhaskar.com/national/news/himachal-will-experience-snowfall-mercury-in-bihar-below-10-degrees-2-flight-cancells-in-amritsar-six-late-128057181.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ