Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दिन में धूप से राहत, 48 घंटे बाद फिर दस्तक देगी ठंड

लगातार धूप निकलने के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार भी आसमान में खिली धूप के कारण से मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि दिन में चली पछुआ हवा के कारण से तापमान में थोड़ी से गिरावट देखने को मिली। वहीं शाम होते-होते पछुआ हवा के कारण से ठंड का असर बना रहा।

मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्का कुहासा का असर देखने को मिलेगा। दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.2 तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्णिया मौसम केंद्र के सहायक वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि अगले 48 घंटे तक मौसम में बदलाव होने की कम ही उम्मीद है। सुबह शाम ठंड का असर बना रहेगा। वहीं दोपहर के समय आसमान में धूप निकलेगी।उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बादल छाए हुए है जिस कारण से 48 घंटे के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/relief-from-sunlight-during-the-day-cold-will-knock-again-after-48-hours-128053340.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ