Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम में 31 तक करें रजिस्ट्रेशन

यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक संजय सिंह ने इसके लिए चिट्‌ठी जारी की है। जारी चिट्‌ठी में निर्देश दिया गया है कि भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के द्वारा यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 के यूथ भाग लेंंगे। इसके लिए उनलोगों का रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ऐसे सभी विद्यालयों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आवश्यक निर्देश देने को डीईओ को कहा गया है। कार्यक्रम का संस्थाओं व छात्रों के द्वारा रजिस्ट्रेशन पोर्टल www.nyps.mpa.gov.in पर किया जा रहा है। वहीं इसको डीपीओ एसएसए सतीश कुमार वर्मा ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर निर्देश दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/register-up-to-31-in-youth-parliament-program-128053348.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ