Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारतीय जन महासभा की प्रथम आम सभा आगामी 28 फरवरी 2021 (रविवार) को अपराहन 3:30 बजे से 4:15 बजे तक श्री विश्वकर्मा मंदिर भवन , पहाड़गंज , नई दिल्ली में होगी ।

भारतीय जन महासभा की प्रथम आम सभा आगामी 28 फरवरी 2021 (रविवार) को अपराहन 3:30 बजे से 4:15 बजे तक श्री विश्वकर्मा मंदिर भवन ,  पहाड़गंज , नई दिल्ली में होगी ।


तत्पश्चात राष्ट्रीय कार्य समिति की प्रथम बैठक 4:30 बजे से 5:15 बजे तक उसी स्थल पर होगी ।



यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि इसके अलावे दूसरे दिन 1 मार्च 2021 (सोमवार) को संपूर्ण अश्लील चित्र , कहानियां एवं वीडियो को गूगल , फेसबुक , यूट्यूब एवं अन्य सभी सोशल साइटस से हटाने की मांग को लेकर प्रातः 11:00 बजे से नई दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा और एक ज्ञापन भी माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम पर सौंपा जाएगा ।

श्री पोद्दार ने यह भी बताया कि इस आशय का निर्णय दिनांक 27 - 12 - 2020 (रविवार) को गूगल मीट के द्वारा मीटिंग कर लिया गया । 

इस गूगल मीटिंग में भारतवर्ष के अनेक स्थानों से जिसमें  मेरठ ,  प्रयागराज , जयपुर , कोलकाता , दुमका , पूर्वी सिंहभूम ,  वाराणसी , नई दिल्ली , उज्जैन और सिंगापुर  से लोगों ने भाग लिया । उपरोक्त सारे निर्णय इस गूगल मीट में उपस्थित लोगों के द्वारा लिया गया है ।

इस गूगल मीट में श्री पोद्दार के अलावे राजेंद्र कुमार अग्रवाल ,  कृष्णा कुमार साहा , सोनम कुमारी , ओम प्रकाश अग्रवाल , अरुण अग्रवाल , सपना सक्सेना दत्ता , सुनीता देवी , श्याम सुंदर मिश्रा , निखिल कुमार , लक्ष्मी गोसाई ,  आशुतोष गोयल , कल्पना शर्मा , पूजा शर्मा , सरोज शर्मा , पायल साहा , सुरेश चंद्र झा , अर्चना बरनवाल , भुनेश्वरी मिश्रा ,  मणि बेन द्विवेदी , बिदेह नंदनी चौधरी , पिंकी यादव , आदि ने भाग लिया ।

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ