नगर परिषद सासाराम के 21 वार्ड पार्षदों की टीम ने उप मुख्य पार्षद विजय कुमार महतो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर के वार्ड-35 के वार्ड पार्षद बिहारी कुमार, वार्ड-17 की पार्षद नाजमा बेगम, वार्ड-30 की पार्षद गुलशन अफरोज, वार्ड-34 की वार्ड पार्षद सुकांति देवी, वार्ड-13 की वार्ड पार्षद सह नप के सशक्त स्थायी समिति सदस्य रेखा गुप्ता सहित 21 वार्ड पार्षदों ने उप मुख्य पार्षद के गैर जिम्मेदाराना कार्य कलापों के खिलाफ मोर्चा खोल दी है।
वार्ड पार्षद बिहारी कुमार के नेतृत्व में 21 वार्ड पार्षदों का एक शिष्टमंडल ने लिखित रूप से नगर परिषद के मुख्य पार्षद व नप के ईओ को उप मुख्य पार्षद के खिलाफ अध्यपेक्षा बैठक बुलाने की मांग की गई है। वार्ड पार्षदों ने लिखित पत्र में उप मुख्य पार्षद पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि एक तिहाई से ज्यादा वार्ड पार्षदों को लिखित रूप से हस्ताक्षर है। वार्ड पार्षदों ने उप मुख्य पार्षद के खिलाफ अध्यपेक्षा बैठक जल्द ही बुलाने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sasaram/news/21-ward-councilors-opened-front-against-deputy-chief-councilor-128014473.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews