Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 02 - दिसम्बर - 2020, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग   02 - दिसम्बर - 2020, बुधवार

पंचांग

तिथि                द्वितीया                 सायं  05:04:38

नक्षत्र                मृगशिरा                दिन  10:18:24

करण :              गर                       18:24:16

पक्ष                  कृष्ण

योग                 साघ्य                   11:12:56   

वार                 बुधवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय                                       06:44:12

चन्द्रोदय                                      18:56:59

चन्द्र राशि                                    मिथुन

सूर्यास्त                                        05:16:17 (वाराणसी अनुसार)

चन्द्रास्त                                       08:30:00

ऋतु                                            हेमंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत                                    1942  शार्वरी

कलि सम्वत                                   5122 

दिन काल                                     10:26:17

विक्रम सम्वत                                 2077 

मास अमांत                                   कार्तिक  

मास पूर्णिमांत                                मार्गशीर्ष  

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

                       अभिजित           कोई नहीं

अशुभ समय   :-

               दुष्टमुहूर्त :                  11:49:46 - 12:31:32

                 कंटक                      16:00:17 - 16:42:02

               यमघण्ट                    09:02:46 - 09:44:31

               राहु काल                  12:10:39 - 13:28:56

               कुलिक                      11:49:46 - 12:31:32

               कालवेला या अर्द्धयाम  07:39:16 - 08:21:01

               यमगण्ड                    08:15:48 - 09:34:05

                गुलिक काल              10:52:22 - 12:10:39

               दिशा शूल                  उत्तर

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल 

मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

विशेष ~

ज्येष्ठा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि 04:36:14 से।

 आज का दैनिक राशिफल    02 - दिसम्बर - 2020, बुधवार

1.    

मेष (Aries):

आज आपको गुस्से पर काबू रखने के लिए कहते हैं। कोई भी कार्य या संबंध बिगाड़ने के पीछे गुस्से निमित्त बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी व्यवसाय के स्थान पर तथा परिवार में मनमुटाव होगा।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

2.    

वृषभ (Tauras):

कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। नए कार्य शुरून करने की सलाह देते हैं। खानपान में ध्यान रखें। योग ध्यान से आप मानसिक रुप से स्वस्थ्य रह सकते हैं।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  7

3.    

मिथुन (Gemini):

शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। कुटुंबीजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  2

4.    

कर्क (Cancer):

आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ सुख-शांति से आज का दिन बीतेगा। नौकरी करनेवालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

5.    

सिंह (Leo):

लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की गई मुलाकात आपका मन हर्षित करेगी। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आप धार्मिक परोपकार का कार्य करके धन्यता का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  5

6.    

कन्या (Virgo):

आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना है। पानी से भय रहेगा। इसलिए जलाशय के पास दुस्साहस न करें। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  2

7.    

तुला (Libra):

आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। व्यवहार में जिद्द छोड़ें। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

8.    

वृश्चिक (Scorpio):

आज का दिन साधारण रहेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय बीतेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  5

9.    

धनु (Sagittarius):

आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलें। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी और बर्ताव में संयम रखें। दुर्घटना से संभलें। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

10.       

मकर (Capricorn):

सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा। मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी साबित होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

11.       

कुंभ (Aquarius):

आज आप का दिन अनुकूल है। आप का हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बड़ी सफलता भी मिल सकती है। उच्च पदाधिकारीयों एवं बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद आज आपके साथ रहेंगे, जिससे आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  6

12.       

मीन (Pisces):

मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रुप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करें। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। पेट सम्बंधित व्याधियों के योग हैं। भाग्य प्रतिकूल हो ऐसा प्रतीत होगा। मन में उठते नकारात्मक विचारों पर रोक लगाएं।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219 /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com