Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

डीएम ने बूथों का भ्रमण कर प्रखंड ऑफिस से मतदान पर नजर रखी, पहली बार मतदान कर रहे वाेटराें काे मिला प्रमाण पत्र

गायघाट में लोकतंत्र का पर्व शांति पूर्ण संपन्न हुआ। केवटसा बरूआरी, काँटा पिरौंछा उत्तरी पंचायत के मतदान केन्द्रों पर तो सुबह में लोगों की भीड़ रही। वहीं जाँता, सुस्ता, बलौर निधी पंचायत में मतदाताओं की लंबी कतार थी। पिंक बूथ गायघाट पर लोगों में सेल्फी की होड़ रही व जारंग मिडिल स्कूल माॅडल बूथ पर प्रशासन ने पंडाल बनाया था।

डीएम चन्द्रशेखर सिंह ने गायघाट के कुछ बूथों के भ्रमण के साथ प्रखंड कार्यालय से चुनाव पर नजर रखा। बीडीओ डाॅ. विमल कुमार ने बताया प्रखंड में शांति पूर्ण चुनाव हुआ। वहीं लोजपा प्रत्याशी कोमल सिंह ने मोहम्मदपुर सुरा पंचायत बूथ संख्या 207 पर पीठासीन पदाधिकारी व एक पार्टी के पोलिंग एजेंट की मिलीभगत से एकपक्ष को वोटिंग कराने की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की।

लोजपा प्रत्याशी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची व वोटिंग के लिए लाइन लगवाया। लदौर बूथ पर भी वाद विवाद हुआ, जिसे प्रशासन ने पहुंच कर शांत कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गायघाट मिडिल स्कूल बूथ पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/gayghat/news/dm-visited-booths-and-monitored-the-voting-from-the-block-office-the-certificate-was-received-for-the-first-time-voters-127893956.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ