दरभंगा के हायाघाट के घरारी व सिरनिया के वोटरों ने लोकतंत्र के महापर्व में इतिहास रचा। दोनों गांवों के लोगों ने पहली बार बूथों पर जाने के लिए करेह नदी पर चचरी पुल बनाया। पहले लोग नाव से वोट डालने जाते थे। इस बार पुल बन जाने से मतदाता उत्साहित दिखे।
सिरनियां के 800 में से 561 मतदाताओं ने वोट डाला। वोट डाल कर चचरी पुल पर आ रहे मो. शब्बीर ने बताया कि आज वोट डालकर खुशी हो रही है। हमने महापर्व में भूमिका निभाई, लेकिन सरकार एवं जनप्रतिनिधि ने काम नहीं किया। पुल बन जाने से राहत मिलेगी।
अनिरुद्ध यादव ने बताया कि पहली बार लोग चचरी पुल से वोट डालने गए हैं। बता दें कि इस बार चुनाव में सिरनियां के वोटरों को घरारी जाने के लिए लोगों ने 40000 रुपए खर्च कर चचरी पुल बना डाला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/these-bridges-by-the-people-by-the-people-and-by-the-people-127893668.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews