बेगूसराय में लाखो थाना क्षेत्र के इनियार ढाला के पास एक टैंक लॉरी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना बीती देर रात की है। मृतक बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया शर्मा टोला वार्ड नंबर 18 निवासी स्व. राजेंद्र शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र रामबाबू शर्मा बताए जाते हैं।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रामबाबू मजदूरी करके बेगूसराय से अपने घर लखमीनिया जा रहे थे तभी इनियार के पास बलिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही टैंक लॉरी ने इनियार ढाला के पास बाइक सवार रामबाबू को रौंद दिया। उसके बाद चालक टैंक लॉरी को लेकर हुए भागने लगा लेकिन स्थानीय लोगों की टैंक लॉरी को पकड़ लिया। हालांकि चालक किसी तरह फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल लाखो थाने की पुलिस टैंक लॉरी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/tank-lorry-crushed-bike-rider-in-begusarai-died-on-the-spot-road-accident-in-begusarai-balia-127894929.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews