
चिराग पासवान की प्रेस वार्ता शुरू। साढ़े नौ बजे के तय समय से आधे घंटे के बाद दस बजे चिराग पासवान प्रेस से मुखातिब हुए। बोल, कुछ लोगों को जांच के नाम पर घबराहट हो गई है, लेकिन अभी जांच नहीं हो रही है, जांच होगा तो जेल जाएंगे। लोजपा ने निर्णय लिया है कि हमारी सरकार बनेगी तो तो सात निश्चिय में जांच होगी। मुख्यमंत्री की घबराहट इसी से है। सात निश्चिय में भ्रष्टाचार को लेकर सीएम अनजान बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनको सबकुछ पता है।
अगर मुख्यमंत्री को लगता है कि उनके नाक के नीचे भ्रष्टाचार नहीं हो रहा था, तो जांच के नाम पर इतनी परेशानी क्यों? योजनाओं में भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर करेंगे रोजगार का सृजन
चिराग ने अपने बयान में कहा, सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। सीता माता मातृत्व की प्रतीक है। बिहार में माताओं को सम्मान मिले। अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच छह लेन का कॉरिडोर बनाया जाए। मन्दिर का निर्माण होता है उससे लोगो को रोजगार मिलेगा। इससे रोजगार का सृजन होगा , यहां का राजस्व बढ़ेगा। लोग यहां आएंगे। बोधगया को वर्ल्ड क्लास का सिटी बनाना चाहिए। पटना सिटी गुरुद्वारे का भी और विकास करना चाहिए। रोजगार हमारे लिए बड़ी चिंता है, इसलिए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/chirag-paswan-press-confrence-bihar-essembly-election-2020-bihar-news-update-127853748.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com