भारतीय जनक्रांति दल ने जारी की प्रत्याशियों की सूचि एवं अपना संकल्प पत्र|



भारतीय जन क्रान्ति दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश चौबे ने बतायाकि आज १६.१०.२०२० को पटना के गाँधी मैदान स्थित आई एम ऐ हाँल मे भारतीय जन क्रान्ति दल डेमोक्रेटिक एवं हिंदुस्तान डेमोक्रेटिक एलायंस की संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया | पत्रकार वार्ता की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय वर्मा ने की | श्री वर्मा ने बताया बिहार को पिछले तीस वर्षों से ठगा ही जा रहा है , जब चुनाव आता है तो नेताओ को जनता एक जाती और धर्म के आधार पर वोट बैंक की तरह दिखती है और चुनाव के उपरांत जनता से ज्यादा अपने और अपने परिवार की तरक्की | श्री वर्मा ने कहाकि बिहार के नेताओ ने पिछले पन्द्रह वर्षो में बिहार का नहीं अपना विकास किया है आश्चर्य होता है देख कर विधायको की संपत्तियां सुर्षा के मुख की भातीं बढती ही चली जा रही है और जनता बिचारी विचार्गी में मरती जा रही है | कोरोना काल में लोगों ने देखा किस प्रकार से हमारे बिहारी भाई को प्रवासी – प्रवासी कह कर उन्हें अपमानित किया गया | हमारी पार्टी का संकल्प है हम बिहारियों को दाता बनायेंगे न की मजदूर | बिहार के सभी नेताओं ने देश में मजूदर भजने का ठेका ले रखा है इसलिए बिहार में किसी प्रकार की कोई कल कारखाने स्थापित नहीं किये गए|
हिंदुस्तान डेमोक्रेटिक एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक वत्स ने बताया कि हमारी
संस्था राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए पूर्णत: संकल्पित है जिसके तहत हमने देखा
है कि अभी तक सभी पार्टियां सिर्फ राजनीति कर अपना और अपने परिवार का घर भर्ती
रहती है | देश को अब चाहिए राष्ट्र नीति, जिसकी शुरुआत हमारी संस्था एवं भारतीय जन
क्रांति दल डेमोक्रेटिक ने प्रारम्भ कर दी है| हम राजनैतिक व्यवस्था को बदलने का कार्य कर रहें
है जिसके तहत पुरे भारत में हमने समान विचारधारा वालें २२ दलों का एक संगठन खड़ा किया है , जिसे
हिंदुस्तान डेमोक्रेटिक एलायंस कहते है और राष्ट्रहित
के लिए हम लोगों ने यह एलाइंस बनाया है | बिहार में हमने
भारतीय जन क्रान्ति दल डेमोक्रेटिक के साथ समझौता किया है और आज हमारे सन्गठन एवं भारतीय
जन क्रान्ति दल डेमोक्रेटिक का संयुक्त संकल्प पत्र आप सभी के सामने
प्रस्तुत कर रहा हूँ |
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि हमारी पार्टी किसी भी अपराधी को अपने
दल का सदस्य नहीं बनाती है | हमारी पार्टी
बिहार में हुए ३० सालो की नाकामियों को दूर करेगीं हमने देखा है पिछले १५ सालो में
विकास के नाम पर बिहार में केवल विनाश हुआ है जो संकट के समय स्पस्ट तौर पर दीखता
है | इस बार एक बदलाव पूरी जनता चाहती है जनता
ने 15 साल के कुशासन और 15 साल के जंगल
राज को देखा जिससे अब जनता उब चुकी है , तंग आ चुकी है जिसके
कारण से एक परिवर्तन जरूरत है |पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री अजय वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ राकेश दत्त मिश्र, राष्ट्रीय सचिव डॉ राजीव
रंजन सिंह, विधि सलाहकार रणविजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ पुरुषोतम कुमार, प्रत्याशियों
में मुज़फ्फरपुर की जया प्रभा, वाख्तियारपुर की आवन्तिका सिंह यादव, फतुहा के विजय
शुक्ला, दानापुर के विजय शंकर मिश्र उपस्थित थें
संकल्प पत्र
1.
किसी भी
राष्ट्र के लिए सम्पूर्ण न्याय प्रणाली का होना जरुरी है लेकिन वर्तमान समय में
किसी भी व्यक्ति के लिए निशुल्क और उचित न्याय मिलना नामुमकिन है हमारी पार्टी
त्वरित और निशुल्क न्याय दिलाने का कार्य करेगी |
2.
एक देश एक
शिक्षा निति के तहत सभी बच्चों को बारहवी तक अंतराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा निशुल्क
दिलवाई जायेगी शिक्षा के साथ साथ बच्चों में संस्कार भी विकशित किया जायेगा |
प्रत्येक नागरिकों को मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य की सुबिधा उपलब्ध करवाना|
गुरुकुल आधारित शिक्षा केन्द्रों की स्थापना, सभी विद्यालयों में
योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करके संस्कृत व हिंदी के साथ - साथ क्षेत्रीय
भाषा की पढाई अनिवार्य एवं नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करना |
सभी विद्यालयों में
ऐसी व्यवस्था का निर्माण करना जिसमे मुख्यमंत्री से लेकर एक मजदूर का बच्चा
भी साथ –साथ पढ़े |
3.
बिहार के हर
व्यक्ति को भिखारी से दाता बनाने का संकल्प हमने लिया है | बहुत हुआ बिहार से
पलायन अब नहीं होगा प्रतिभाओ एवं कामगारों का पलायन नहीं होने देंगे एवं कृषि को
उद्योग का दर्जा दिला कर गाँव के प्रत्येक परिवार के लोंगों को आजीविका की व्यवस्था निश्चित तौर पर करेंगे |
4.
विक्रमशिला और
नालंदा जैसे विश्वविद्यालय को पुर्नस्थापित कर बिहार को शिक्षा का मुख्य केंद्र बनायेंगें|
5.
पर्यटन के
क्षेत्र में बिहार में अपार सम्भावनाये है , परन्तु राजनैतिक इक्षा शक्ति के आभाव
में वो उपेक्षित होती जा रही है उनका पुर्नविकास कर बिहार को पर्यटन के क्षेत्र
में विकशित बनायेंगे | गया, नालंदा, सीतामढ़ी, विक्रमशिला, पटना के चाणक्य गुफा में आचार्य चाणक्य की ८८ फिट ऊँची
प्रतिमा को स्थापित करने का कार्य करेंगे , बरावर की पहाडियों, बक्सर का परिक्रमा
क्षेत्र को विकशित कर पर्यटन के द्वारा रोजगार सृजन का कार्य करेंगे |
6.
वर्तमान में
देश में टैक्स देनेवाले व्यक्तियों को उपेक्षित रखा जाता है और नहीं देनेवाले
लोगों को सुबिधाये दी जाती है ऐसी नीतियों का हमारी पार्टी विरोध करती है और टैक्स
देनेवाले लोगों को उनके द्वारा दिए गए टैक्स के अनुरूप सामाजिक सुरक्षा निधिय
देनेका कार्य करेगी |
7.
निःसहाय वृद्ध जनों / विकलांगों के जीवन निर्वहन
वास्ते रु २५००
प्रतिमाह सामाजिक पेंशन
लागू करवाना , अनाथ बच्चो की पढाई में सहयोग करना एवं निःसहाय वृद्ध जनों के लिए
नि:शुल्क आश्रय गृह की व्यवस्था |
8.
न्याय आप के
द्वार निति के तहत मुहल्ले / गाँव व नगर के झगड़े स्थानीय स्तर पर गाँव व नगर
समितियों द्वारा सुलझाये जाएगे समिति में प्रधान या चेयरमैन सरकारी कर्मचारी व
निवासी जातियों के एक –एक प्रमुख |
बिहार विधानसभा 2020 के प्रत्यासियों की सूचि
|
क्रम संख्या |
नाम |
विधानसभा |
|
1. |
डॉ सिया राम पण्डित |
१७९, बाढ़ |
|
2. |
राम चन्द्र मण्डल |
१५५, कहाल्गाव |
|
3. |
रिंकू पासवान |
१६६ , जमालपुर |
|
4. |
रविश राज |
२८१, टिकारी |
|
5. |
विजय कुमार मिश्र |
१८६, दानापुर |
|
6. |
कुमारी जया प्रभा |
94,मुजफ्फरपुर |
|
7. |
राज कुमार तिवारी |
११४, मांझी |
|
8. |
पुरुषोतम कुमार |
१८३, कुम्भ्रार |
|
9. |
विजय शुक्ल |
१८५, फतुहा |
|
10. |
अवंतिका सिंह यादव |
१८०, वख्तियारपुर |
|
11. |
रघुवीर शर्मा |
60,रुपौली |
|
12. |
पवन प्यारा |
नाथ नगर |
|
13. |
डॉ संजय पासवान |
सिधेश्वर |
|
14. |
विनय यादव |
१५६, भागलपुर |
|
15. |
चन्द्रकिशोर |
८८,गायघाट |
|
16. |
डॉ कौशल कुमार |
बिहारीगंज |
|
17. |
दिलीप ऋषिदेव |
रानीगंज (सु) |
|
18. |
अभय कुमार |
महनार |
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com