Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 10 - अक्टूबर - 2020, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से

आज    10 - अक्टूबर - 2020, शनिवार  का  दैनिक पंचांग एवं  राशिफल - सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध  ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से    

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग 10 - अक्टूबर - 2020, शनिवार  

 

 

पंचांग

तिथि                  अष्टमी                      दिन  12:42:26

नक्षत्र                  पुनर्वसु                      रात्रि 09:10:38

करण :                कौलव                      18:18:34

                        तैतिल                       30:13:24

पक्ष                    कृष्ण

योग                   शिव                         24:27:01

वार                    शनिवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

                            चन्द्रोदय                        24:03:59

                            चन्द्र राशि                      मिथुन - 19:09:32 तक

                            चन्द्रास्त                         13:33:00

                            ऋतु                              शरद

हिन्दू मास एवं वर्ष

             शक सम्वत                                     1942  शार्वरी

             कलि सम्वत                                    5122 

             दिन काल                                       13:12:31

             विक्रम सम्वत                                  2077 

             मास अमांत                                    आश्विन (अधिक)

             मास पूर्णिमांत                                 आश्विन (अधिक) 

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

             अभिजित                    11:44:31 - 12:31:00

अशुभ समय   :-

             दुष्टमुहूर्त :                    06:19:12 - 07:05:40

                                            07:05:40 - 07:52:09

                                            कंटक                         11:44:31 - 12:31:00

             यमघण्ट                      14:50:25 - 15:36:54

             राहु काल                    09:13:29 - 10:40:37

             कुलिक                       07:05:40 - 07:52:09

             कालवेला या अर्द्धयाम     13:17:28 - 14:03:57

             यमगण्ड                      13:34:54 - 15:02:03

              गुलिक काल                06:19:12 - 07:46:20

दिशा शूल                                दिशा शूल                  पूर्व                

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल 

मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

विशेष

चित्रा नक्षत्र मे सूर्य का प्रवेश रात्रि 03:56:12 से।

 आज का दैनिक राशिफल  10 - अक्टूबर - 2020, शनिवार  

1.   

मेष (Aries):

स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतान की तरफ चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

2.   

वृषभ (Tauras):

आज कार्य सफलता में आपके दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रखेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। संतान के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए उत्तम समय है। फिर भी संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज आज न करें।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  3

3.   

मिथुन (Gemini):

दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे-स्नेहियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपको लाभ होने का योग है।

शुभ रंग  =  श्याम

शुभ अंक  :  6

4.   

कर्क (Cancer):

आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अहम के कारण किसी की भावनाओं को चोट पहुंचेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़ें।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

5.   

सिंह (Leo):

आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहम का टकराव होने की संभावना देखते हैं। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीघ्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

6.   

कन्या (Virgo):

शारीरिक और मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे। किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहम निमित्त बनेगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन में खटराग उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। अधीनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी का अनुभव होगा।

शुभ रंग  =  श्याम

शुभ अंक  :  6

7.   

तुला (Libra):

गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  6

8.   

वृश्चिक (Scorpio):

आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद का अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  7

9.   

धनु (Sagittarius):

आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरोध निर्मित होंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों के साथ सावधान होकर चलने की सलाह है।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

10.      

मकर (Capricorn):

नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खान-पान पर ध्यान दें। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोध आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। सामाजिक कार्य़ के अवसर पर यात्रा का योग है। ऑफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमत्ता परिलक्षित होगी।

शुभ रंग  =  नीला

शुभ अंक  :  3

11.      

कुंभ (Aquarius):

प्रणय, रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। भागीदारों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।

शुभ रंग  =  श्याम

शुभ अंक  :  3

12.      

मीन (Pisces):

दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा। ननिहाल की तरफ से लाभ होगा।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219 /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ