कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत मनियारपुर गांव में बुधवार सुबह कुएं से एक युवक का शव मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी। उक्त युवक की पहचान मनियारपुर गांव के चंधारी यादव के 36 वर्षीय पुत्र सुभाष यादव के रूप में हुई। इधर घटना की खबर सुनकर आस-पास के सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये। वहीं घटना की सूचना पाकर कटोरिया थाना से अनि रंजीत कुमार रंजीत सदल बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।
मृतक की पत्नी सुनीता देवी के फर्द बयान पर कटोरिया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। घर से लगभग पचास मीटर बगल बथान जाने के रास्ते पर स्थित कुएं के पास युवक का चप्पल मिला। परिजनों ने कुएं के अंदर झांका तो गमछा नजर आया। आनन-फानन परिजनों ने झग्गर डालकर कुएं को टटोला तो सुभाष का शव पानी के उपर निकला। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त युवक अक्सर शराब पीता था।
कुएं से सुभाष का शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता देवी, 15 एवं 12 वर्षीय पुत्र देवनंदन एवं छोटू, 10 वर्षीय पुत्री खुशबू, माता जागेश्वरी सहित परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक पांच भाई में बड़ा था। परिजनों के चीत्कार से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katoria/news/the-body-of-a-young-man-who-went-to-sleep-in-the-house-was-recovered-from-the-well-127680554.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews