Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बूथ सत्यापन के दौरान विद्यालय में मवेशी बंधा देखकर मजिस्ट्रेट नाराज

मतदान केंद्र के भौतिक सत्यापन को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी तारकेश्वर राम के द्वारा प्रखंड के करीबन 10 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। बुधवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट तारकेश्वर राम के द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय कमलपुर का निरीक्षण में विद्यालय में मवेशी बंधा देखकर काफी नाराज हुए।

विद्यालय प्रधान अनिल कुमार मंडल सहायक वीरेंद्र कुमार मंडल को मना करने का निर्देश दिया। सफाई कराने का भी निर्देश दिया। विद्यालय प्रधान अनिल कुमार मंडल ने बताया गया कि गांव के लोगों के द्वारा मवेशी को बिना किसी आदेश से ही जबरन स्कूल परिसर में मवेशी को बांध देते हैं जिसके चलते गंदगी का अंबार बना रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Magistrate angry at cattle verification during school verification


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/barahat/news/magistrate-angry-at-cattle-verification-during-school-verification-127680559.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ