रजौन क्षेत्रों में एक बार फिर चोर सक्रिय होने लगा है। बीती रात मंगलवार को अज्ञात चोरों ने एक सुने घर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार रजौन बाजार अंतर्गत कुटिया परिसर के समीप रहने वाले दिलीप सिंह अपने परिवार के साथ लॉक डाउन को लेकर पैतृक आवास कठौन गांव गए थे। दिलीप सिंह के सुने घर पर चोरों ने हाथ साफ कर आभूषण व करीब 5 हजार नगदी समेत अन्य सामान व जमीन के कागजात चुरा ली।
पीड़ित दिलीप सिंह ने बताया लॉकडाउन को लेकर अपने गांव गए थे। बुधवार सुबह जैसे ही गांव से लौटकर कुटिया स्थित अपने दूसरे घर पर गए तो रूम का ताला टूटा हुआ था। रूम के अंदर जाकर देखे तो सारा सामान उलट-पुलट किया हुआ था। जिसमें जेवर जेवरात समेत 5 हजार नकदी और कागज की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया था। बुधवार को रजौन थाने में आवेदन दे दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/rajoun/news/thief-escaped-after-stealing-5-lakh-in-kutia-premises-of-rajaun-police-station-area-127680565.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews