सीतामढ़ी | भाजपा डुमरा ग्रामीण पूर्वी मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को मिश्रौलिया पंचायत में शक्ति केंद्र की बैठक की गई। इस दौरान बूथ स्तर पर आईटी सेल को मजबूत कर केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों व किसानों के लिए किये गये कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इसे जनता तक पहुंचाने की अपील की गई। वहीं, अधिक से अधिक युवा वर्ग को जोड़ने, आत्मनिर्भर भारत एवं महिला सशक्तिकरण के सपने को साकार करने का फैसला लिया गया।
मौके पर अध्यक्ष राम सरोज सिंह, विधानसभा सह प्रभारी विशाल कुमार, शक्तिकेंद्र प्रभारी लक्ष्मण सिंह, राज कुमार ठाकुर, उदय कुमार पटेल, राजकुमार दास, विजय राम, पुनीत राय, सरोज राय, इन्द्रदेव, प्रमोद राय व राम नरेश पासवान मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/bjp-workers-were-asked-to-bring-the-governments-plans-to-the-public-127676987.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews