कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सगुना में भी कोविड केयर सेंटर की सुविधा बहाल हो गई है। यहां पर कोरोना माइल्ड मरीज रखे जाएंगे। कोरोना के गंभीर मरीज यहां भर्ती नहीं होंगे। जिन मरीजों को वेंटिलेटर, आईसीयू या फिर अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की जरूरत होगी, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। हालांकि, इस कोविड सेंटर में भी ऑक्सीजन की व्यवस्था है। यह जानकारी देते हुए पटना जिले के सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि सगुना स्थित कोविड केयर सेंटर में सारी सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं। हालांकि, अभी यहां काेई मरीज भर्ती नहीं है।
अन्य कोविड केयर सेंटर में भीड़ बढ़ेगी तो यहां मरीजाें काे भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा इस इलाके में यदि कोरोना संक्रमित मरीज मिलेंगे और उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने की जरूरत होगी तो उन्हें यहीं पर भर्ती किया जाएगा। डॉ. चौधरी के मुताबिक जब से एसिम्टोमेटिक मरीजाें को होम आइसोलेशन में रहने की सहूलियत दी गई है, तभी से अधिकतर मरीज घर में रहकर इलाज करा रहे हैं। इससे कोविड केयर सेंटर में मरीजाें की भीड़ कम हो गई है। सिर्फ गंभीर मरीज ही भर्ती हो रहे हैं। वैसे मरीज जिन्हें आईसीयू या वेंटिलेटर की जरूरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/patna-100-bed-kovid-care-center-started-in-saguna-for-corona-patients-127676982.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews