बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है लेकिन लालू यादव ने कहाकि आप कही नहीं जायेंगे |
हमारे संवाददाता डॉ राजीव रंजन सिंह की खास रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। जाहिर है चुनाव से पहले आरजेडी के लिए यह बड़ा झटका है। वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से पहले हीं इस्तीफा दे चुके थे। रघुवंश प्रसाद सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं और वहीं से उन्होंने अपने इस्तीफे का एलान किया है।
आपको बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह लंबे वक्त से आरजेडी से नाराज चल रहे हैं। समय समय पर उनकी नाराजगी की अलग-अलग वजह सामने आती रही है। कुछ महीने पहले रघुवंश प्रसाद सिंह ने लेटर बम फोड़कर पार्टी में भूचाल ला दिया था। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से उनकी ठन गयी थी और उन्होंने जगदानंद सिंह को तानाशाह बताते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। तब रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक चिट्ठी भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिखी थी। हांलाकि तब आरजेडी उनको मनाने में कामयाब रही थी।
इसके बाद रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी में रामा सिंह की एंट्री से नाराज हुए थे। आरजेडी में रामा सिंह की एंट्री तकरीबन तय मानी जा रही थी, उस वक्त रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना संक्रमित थे और पटना में एम्स में इलाजरत थे तब उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। रघुवंश प्रसाद सिंह इन दिनों फेफड़े की बीमारी का इलाज दिल्ली एम्स में करा रहे हैं और इस बार उन्होंने पार्टी से हीं इस्तीफा दे दिया है। रघुवंश प्रसाद आरजेडी में रामा सिंह की एंट्री को लेकर हीं नाराज थी। हांलाकि अंदरखाने की खबर यह थी कि रघुवंश प्रसाद सिंह को मना लिया जाएगा। आरजेडी बीच का रास्ता निकालेगी और रामा सिंह की जगह उनकी पत्नी को टिकट देगी।
रघुवंश बाबु के पत्र के जबाब में लालूप्रसाद जी भी एक पत्र जारी किया जिसमे उन्हों ने कहाकि आप कही नहीं जा रहें है |
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com