जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अब तक 98 हजार 482 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की गयी है। इसमें अब तक 2770 लोग कोरोना से संक्रमित मिले है। जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। वहीं फिर गुरुवार को जिले में 26 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इसकी जानकारी कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार यादव ने दी है।
उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क सूची, कंटेनमेंट जोन में हो रही जांच एवं जिले के सरकारी अस्पतालों में अब तक 98 हजार 482 की जांच की गयी है। साथ ही जांच के दौरान कोरोना से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गयी है। ताकि लोग सजग व सतर्क रहे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 26 नये कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए कोविड हेल्थ केयर सेंटर के साथ-साथ होम आइसाेलेशन में रखा गया है।
42 और मरीजों ने कोरोना को किया पराजित, लौटे घर
कोविड हेल्थ केयर सेंटर के इंचार्ज डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को 42 मरीजों ने कोरोना को पराजित कर पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट गए है। इस दौरान चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताली बजाकर सभी स्वस्थ मरीजों को विदा किया। उन्होंने स्वस्थ हुए मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी। भीड़-भाड़ वाले जगहाें पर मास्क पहनकर जाने की नसीहत दी। उन्होंने बताया कि जिले के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के बेहतर देखभाल के कारण ही जिले में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ऊपर है।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 2507 मरीज पूरी तरह से स्वास्थ होकर घर लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को दवा की किट, मास्क, साबुन एवं सेनेटाइजर दिया गया। साथ ही प्रतिदिनों मरीजों को फोनकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में 256 केस एक्टिव है। जबकि सात मरीज की मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/corona-infected-patient-recovery-rate-above-90-percent-in-the-district-127683945.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews