
भाजपा नेता और बिहार सरकार में अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह को ब्रेन हेमरेज हो गया है। शनिवार रात को उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी। इलाज के लिए उन्हें पटना के रुबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात से रविवार दोपहर बाद तक डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, लेकिन स्थिति सुधरने की जगह बिगड़ती चली गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी।
इसके बाद विनोद सिंह को दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। उन्हें एयर एम्बुलेंस से ले जाया जाएगा। वह दिल्ली में मेदांता अस्पताल में भर्ती होंगे। 20 जून को विनोद कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-backward-welfare-minister-vinod-singh-to-brain-hemorrhage-127620654.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com