श्री गणेशाय नम:
पं. प्रेम सागर पाण्डेय से जाने आज का दैनिक पंचांग 17 - अगस्त – 2020 सोमवार
पंचांग
तिथि त्रयोदशी दिन 10:17:25
पुनर्वसु प्रातः 05:41:22 तदुपरांत
पुष्य नक्षत्र रात्रिशेष
06:29:31
करण :
वणिज 12:36:59
विष्टि 23:43:42
पक्ष कृष्ण
योग
सिद्धि 05:57:40
व्यतीपात 27:30:01
वार सोमवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
चन्द्रोदय 28:41:00
चन्द्र राशि कर्क
चन्द्रास्त 17:53:59
ऋतु वर्षा
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1942 शार्वरी
कलि सम्वत 5122
दिन काल 13:12:31
विक्रम सम्वत 2077
मास अमांत श्रावण
मास पूर्णिमांत भाद्रपद
शुभ और अशुभ समय
शुभ समय :-
अभिजित 11:58:35 - 12:51:02
अशुभ समय :-
दुष्टमुहूर्त
12:51:02 - 13:43:28
15:28:20 - 16:20:47
कंटक 08:28:50 - 09:21:17
यमघण्ट 11:58:35 - 12:51:02
राहु काल 07:29:51 - 09:08:10
कुलिक 15:28:20 - 16:20:47
कालवेला या
अर्द्धयाम 10:13:43 - 11:06:09 यमगण्ड 10:46:29 - 12:24:49
गुलिक काल 14:03:08 - 15:41:27
दिशा शूल दिशा शूल पूर्व
चन्द्रबल और
ताराबल
ताराबल |
भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती |
चन्द्रबल |
वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ |
विशेष ~ |
भद्रा दिन
10:17:51 से रात्रि 09:57:11 तक, सोमवती मासशिवरात्रि व्रत, संक्रांति मघा नक्षत्र सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश दिन
08:58:12 से, मनसा पूजा समाप्ति (बंगाल झारखण्ड)। |
पं. प्रेम सागर पाण्डेय से जाने आज का दैनिक राशिफल 17
- अगस्त – 2020 सोमवार
1. |
मेष (Aries): |
साहित्य सृजन और कला के
क्षेत्र में वृद्धि करने के लिए आज का दिन शुभ है। स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट
से मन प्रसन्न होगा। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। शत्रु
और प्रतिस्पर्धियों की भावनाओं के साथ आपकी भावनाओं का संघर्ष होगा। कार्यालय
में और ऊपरी अधिकारियों के सामने सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। शुभ रंग =
उजला शुभ अंक : 4 |
2. |
वृषभ (Tauras): |
आज माता के स्वास्थ्य के
विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना
आज टालें। नकारात्मक विचारों से बंधकर चलिएगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल
है। सृजनात्मकता में आज वृद्धि होगी। आज आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा। शुभ रंग =
क्रीम शुभ अंक : 7 |
3. |
मिथुन (Gemini): |
आज का दिन सुख-शांति से
बीतेगा। भाईयों के साथ मेलजोल से लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से भी भेंट होगी।
मध्याहन के बाद मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा।
घर का वातावरण उग्र रहेगा। जमीन के पत्रों पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच-विचार
करें। बहुत अधिक भावुक न बनें। शुभ रंग =
फीरोजा शुभ अंक : 6 |
4. |
कर्क (Cancer): |
आज का दिन आपके लिए लाभ
लेकर आएगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। वाणी की सुंदर शैली से आपके कार्य सरलता से
संपन्न होंगे। मध्याहन के बाद प्रवास या पर्यटन के आयोजन कर पाएंगे। सहयोगियों
के साथ निकटता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन की प्रसन्नता
भी दिन के आनंद को बढ़ा देगी। शुभ रंग =
उजला शुभ अंक : 4 |
5. |
सिंह (Leo): |
बड़ों से आपको लाभ होगा।
वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी जिसे कम करने की
सलाह देते हैं। पारिवारिक वातावरण में भी मेलजोल बना रहेगा। आज खर्च अधिक न हो
इसका ध्यान रखें। दूर स्थित विदेशी स्वजनों, मित्रों से
बहुत दिनों के बाद हो रहा व्यवहार आज के लिए आनंदप्रद और लाभदायी रहेगा। शुभ रंग =
फीरोजा शुभ अंक : 6 |
6. |
कन्या (Virgo): |
मन को भावना के प्रवाह
में अधिक न बहने दें। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र
चर्चा और झगड़े में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान
रखें। खर्च, आय से अधिक हो सकता है। पिता और बड़ों का सहयोग मिलता
रहेगा। मन से चिंता का भार कम होगा। आरोग्य के विषय में असंतोष रहेगा। शुभ रंग =
क्रीम शुभ अंक : 7 |
7. |
तुला (Libra): |
नए कार्य का प्रारंभ न
करने की सलाह देते हैं। आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका सा रहेगा, जिससे मनोबल की दृढ़ता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आप को
विशेष लाभ होगा। व्यापार से भी लाभ होगा। चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर
नकारात्मक असर पड़ सकता है। वाणी और वर्तन में संयम बनाए रखें। खर्च की मात्रा
आज अधिक रहेगी। शुभ रंग =
आसमानी शुभ अंक : 2 |
8. |
वृश्चिक (Scorpio): |
व्यावसायिक क्षेत्र में
आपके कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य सरलता से पूरे होंगे। स्थावर संपत्ति के
दस्तावेज के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ
होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा। दिनभर
वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता का वातावरण रहने से निश्चित निर्णय पर आप नहीं आ
पाएंगे। शुभ रंग =
पीला शुभ अंक : 9 |
9. |
धनु (Sagittarius): |
आज आप किसी धार्मिक या
मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। व्यवहार भी कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर
कार्यों से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। मध्याहन के बाद दिन बहुत अच्छा और
सफलता से भरा रहेगा। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन आपके लिए
आनंददायी सिद्ध होगा। पदोन्नति होगी। गृहस्थ जीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना
रहेगा। शुभ रंग =
पींक शुभ अंक : 1 |
10. |
मकर (Capricorn): |
आज के दिन संभलकर चलें।
स्वास्थ्य के विषय में लापरवाही न करें। निषेधात्मक विचारों को मन पर हावी न
होने दें। आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। परिस्थिति में कुछ
हल्केपन का अनुभव होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की भेंट आपके मन को शांति प्रदान
करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, फिर भी उस
पर संयम रखना होगा। शुभ रंग =
उजला शुभ अंक : 4 |
11. |
कुंभ (Aquarius): |
आज साधारण सी बातों में
दांपत्य जीवन में बात का बतंगड़ बन सकता है। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए
आप उदासीन वृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही में
संभलकर चलें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। नए कार्य
का प्रारंभ न करें। प्रभु भक्ति और आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देगी। शुभ रंग =
पीला शुभ अंक : 9 |
12. |
मीन (Pisces): |
आपका मन आज चिंता मुक्त
रहेगा। शंका की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। कार्यो में विघ्न
आने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। दांपत्य जीवन
में तकरार हो सकती है। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहें। सांसारिक विषयों
से मन अलिप्त रहेगा। अदालती विषयों से दूर रहने की सलाह है। शुभ रंग =
उजला शुभ अंक : 4 |
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com