
आज आपके हाथ में अखबार नहीं होगा। 15 अगस्त के मौके पर अखबारों की छुट्टी थी। लेकिन, खबरों की नहीं। देश में, आपके राज्य की बहुत सी खबरें हैं जो आपको जाननी चाहिए। बिना अखबार वाले इस दिन दैनिक भास्कर एप आपके लिए देश-दुनिया के साथ आपके राज्य-शहर की बड़ी खबरें लेकर आया है। बिहार-छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें जानिए....
1- साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर की
महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ लिखा है कि आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। साक्षी ने तस्वीर के साथ अमेरिकी कवि माया एंजेलो का एक कोट भी शेयर किया है।
2- कोरोना के चलते नियोजित शिक्षकों का वेतन नहीं बढ़ेगा
दूसरी ओर बिहार में कोरोना के चलते नियोजित शिक्षकों का वेतन नहीं बढ़ेगा। पहले चर्चा थी कि सेवा शर्त पर मंजूरी के साथ ही शिक्षकों को 20 फीसदी वेतन वृद्धि का तोहफा मिल सकता है, लेकिन सूत्रों के अनुसार कोरोना के चलते सरकार ने वेतन वृद्धि पर सहमति नहीं जताई है। शिक्षकों का वेतन तो नहीं बढ़ेगा, लेकिन उन्हें सेवा शर्त, ईपीएफ और प्रमोशन का लाभ जरूर मिल सकता है।
3- खूंटी में नदी में डूबने से एक छात्र की मौत, एक लापता
झारखंड के खूंटी जिला के थाना क्षेत्र के रंगरौड़ी धाम स्थित कांची नदी में डूबने से रांची निवासी एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके साथ नदी में उतरा दूसरा छात्र लापता है। दोनों छात्र अपने 7 और दोस्तों के साथ यहां आए थे। नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।

गंगा नदी का जलस्तर पटना के गांधीघाट में 22 सेंटीमीटर बढ़ गया है। (फाइल फोटो)
4- पटना में खतरे के निशान से ऊपर बह रही पुनपुन नदी
बिहार की राजधानी पटना में पुनपुन नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 50 सेंटीमीटर बढ़ गया। पटना के श्रीपालपुर में पुनपुन नदी खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इसके अलावा पटना सहित पूरे प्रदेश में गंगा और सोन नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

5- रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश जारी
राजधानी रांची समेत झारखंड के तकरीबन हर हिस्से में रविवार की सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी है। रांची, खूंटी, लातेहार, गढ़वा, गुमला व पलामू में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इधर, मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश की संभावना जताई है।

6- पूर्वी चंपारण: राजद के पूर्व विधायक पर हमला, कार क्षतिग्रस्त
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पचपकड़ी के सोरपरिया में उग्र ग्रामीणों ने राजद के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव पर हमला कर दिया। उनकी कार के सीसे तोड़ दिए। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। लोगों ने सड़क जाम कर रखा था तभी पूर्व विधायक आ गए। उग्र लोगों ने पूर्व विधायक की फॉरच्यूनर कार को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की। पूर्व विधायक और उनके बॉडीगार्ड समेत चार लोगों को चोट आई है।

7- वैशाली: सात साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या
बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहथा गांव में सात साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्ची शनिवार को दोपहर दो बजे से गायब थी। रविवार सुबह उसका शव मिला। मृतका बेबी कुमारी सहथा गांव के विजय गिरी की बेटी थी। परिजनों ने बच्ची के मामा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-jharkhand-seven-big-news-sakshi-dhoni-shared-the-american-poets-coat-with-dhonis-photo-127620340.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com