सैदपुर नाला की उड़ाही का कार्य तीसरी बार चलाया जा रहा है। राजधानी के इस निचले इलाके में नाला की नियमित सफाई के कारण अब तक बड़े पैमाने पर जलजमाव की नौबत नहीं बनी है। मुख्य सफाई निरीक्षक कृष्ण नारायण शुक्ला ने बताया कि अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी व नगर आयुक्त के निर्देश के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तीसरी बार सैदपुर नहर की सफाई कराई जा रही है, ताकि किसी प्रकार का कचरा वहां न रहे। बुधवार को रामपुर नहर के पास उड़ाही का अभियान चला। इस अभियान के तहत रामपुर नहर के पास पोकलेन से सफाई कराई गई।
नाला उड़ाही के साथ-साथ निकाले गए सिल्ट का भी उठाव कराया जा रहा है। शिवम अपार्टमेंट से शनिचरा मोड़ तक अभियान चलाया जा रहा है। सरकार की ओर से भी पिछले दिनों जलजमाव की समीक्षा के क्रम में बड़े व छोटे नालों की सफाई का कार्य लगातार जारी रखने का निर्देश दिया गया है। निगम प्रशासन का कहना है कि सफाई कार्य को नियमित तौर पर चलाने से बारिश के पानी को तेजी से ड्रेन आउट करने में मदद मिलेगी। अन्य नालों को भी साफ कराने पर निगम की ओर से अभियान लगातार जारी है।
कच्ची गलियों व जर्जर सड़क ने बढ़ाई मुसीबत
राजधानी में बुधवार को दोपहर तक हुई रिमझिम बारिश ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे अधिक प्रभावित राजधानी के निचले इलाके हो रहे हैं। सड़क के जर्जर होने के कारण भी जल जमाव हो रहा है। इसकी मरम्मत की मांग लगातार उठती रही है। राजधानी के न्यू बाइपास रोड के दक्षिणी इलाकों में कई स्थानों पर सड़कों की खराब स्थिति के कारण जलजमाव हो रहा है। बेउर के शिवाजी नगर इलाके में कच्ची सड़क पर पानी जमने से दलदल जैसी स्थिति बन गई है। श्रीकृष्ण विहार कॉलोनी की भी यही स्थिति है।
कुशवाहा चौक से मुहल्लों तक जाने वाली सड़क पर पानी जमा हुआ है। इसी प्रकार मित्रमंडल कॉलोनी में भी लोगों को जलजमाव का सामना करना पड़ रहा है। शिवनगर कॉलोनी के भी मुख्य सड़क पर एक बार फिर पानी जमा हो गया है। वहीं, हरनीचक मेन रोड पर भी पानी जमा होने के कारण काटी गई सड़कों पर कीचड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहां पर गाड़ी चलाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगा विहार कॉलोनी की कई गलियों में भी पानी जमने जैसी स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। वहीं, अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी में भी लोगों को गलियों में पानी जमा होने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/saidpur-drain-again-to-avoid-water-logging-127612696.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews