Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जिले में 47 लाख वोटरों के लिए बनेंगे 7034 बूथ, वोटरलिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए करें 1950 पर कॉल

विधानसभा चुनाव में पटना जिले के करीब 47 लाख मतदाता 7034 मतदान केंद्रों पर अपना मत देंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मतदाता को मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना होगा। प्रशासन की ओर से हर मतदान केंद्र पर सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। बुधवार को हिंदी भवन सभागार में उप विकास आयुक्त रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सुबह 10 से 5 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन कर लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पढ़े-लिखे दृष्टिबाधित मतदाताओं को ब्रेल ईपिक दिया जाएगा। जिले में पीडब्ल्यूडी निर्वाचक की कुल संख्या 31301 है। इसमें दृष्टिबाधित मतदाताओं की संख्या 5156, मूक बधिर मतदाताओं की संख्या 4070, लोकोमोटर अपंगता वाले मतदाताओं की संख्या 14787, अन्य अपंगता वाले मतदाताओं की संख्या 7288 है।

हर मतदान केंद्र पर रैंप और व्हील चेयर की व्यवस्था

उप विकास आयुक्त ने हर बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, शौचालय, साइनेज, व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया, ताकि मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/7034-booths-to-be-set-up-for-47-lakh-voters-in-the-district-call-1950-to-add-names-to-voterlist-127612685.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ