हमें चाहिए स्वस्थ और समृद्ध बिहार-शैलेश पराशर
भारतीय जन क्रान्ति दल के टिकारी विधानसभा के प्रत्याशी श्री शैलेश पराशर ने बतायाकि सिकंदर के आक्रमण के पश्चात भारत में एक अतिकेन्द्रीकृत विशाल साम्राज्य की स्थापना हुई,जिसमें चंद्रगुप्त,बिन्दुसार एवं अशोक जैसे महान शासक हुए ।इन शासकों के प्रयास से देश का चहुमुखी विकास संभव हुआ,जिसमें पहली बार अखिल भारतीय स्वरूप परिलक्षित हुआ था।मौर्य साम्राज्य भारतीय इतिहास का पहला प्रयोग था, जो समृद्ध साम्राज्य की चरम अवस्था को दर्शाता है।
आज हम अंग्रेजों के गुलाम और अंग्रेजों के बनाये फालतू के संविधान ढो रहे हैं जो अंग्रेजों के दासता के कलंक को ढो रहे हैं। भारतीय आजादी के बाद भी मुक्त नहीं हुए हैं और न मुक्त होना चाहते हैं। इतिहास परिवर्तनों के दौर से गुजरता रहा है।सारनाथ के शीर्ष स्तम्भ पर चार सिंह पीठ सटाये बैठे हैं।ये चार सिंह एक चक्र धारण किये हुए हैं।चक्र में 24 तालियाँ हैं। यह चक्र बुद्ध के धर्म प्रवर्तन का चक्र है।
यह चक्र अब सरकार में आये कुव्यवस्था से आजादी के लिए कह रही है, परिवर्तन के लिए कह रही है।
जब कई विदेशी शासकों का शासन समाप्त हो सकता है तो अंग्रेजों के बनाये सांविधानिक व्यवस्था को बदल कर हम भी नया संविधान क्यों नहीं बना सकते?
आज भारतीय संविधान का हवाला देकर जिस प्रकार राजनीतिक दलों द्वारा सरकार बनाने का अंतहीन गंदा खेल चल रहा है इस खेल में आम आदमी सबसे ज्यादा भुक्तभोगी है।इस चुनाव में भी धन-बल बाहुबल अपराध बल का प्रयोग किया जायेगा।चुनाव का तमाशा कर सत्तारूढ़ होना और कुछ लोगों द्वारा संविधान को नहीं मानते हुए सरकार चलाने के खेल से आम आदमी का क्या भला होगा?
अब भारतीय जन क्रान्ति दल बिहार में धर्म राज्य की स्थापना के लिए कृत संकल्पित है।बिहार के सभी धार्मिक सांस्कृतिक बौद्धिक आदि सभी क्षेत्र के बंधुओं को एकजुट होकर नया बिहार प्रदेश बनाने के लिए आगे आना होगा । वर्तमान सभी सत्ताधारी पार्टी को देख लिया है बिहार वासियों ने सभी अपने पार्टी और कुर्सी से मतलब रखने वाले लोग है। दागदार जनता के सेवक काले अंग्रेज समान हैं।ये गोरे अंग्रेजों से भी ज्यादा भ्रष्ट और आम जनता के लिए खतरनाक हैं। जाति,पंथ,मत,सम्प्रदाय,क्षेत्र से ऊपर उठकर बीमारू प्रदेश से नया स्वस्थ बिहार प्रदेश बनाने के लिए एक होना आज समय की माँग है।किसी सरकार ने नहीं चाहा कि प्रदेश का कल्याण हो। हमारी सरकार बनी तो निश्चित तौर से बिहारिओ को गर्व होगा | हम अपने क्षेत्र की जनता के समाजिक, शैक्षणिक और चारित्रिक विकास पर बल देंगे |
रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com