
नेपाल और उत्तर बिहार में हुई भारी बारिश के चलते बिहार के 16 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। 60 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में आई। लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर सड़क और बांध पर शरण लेना पड़ा तो सैकड़ों परिवार ऐसे भी हैं जिनके घर बह गए। इन सबके बाद भी लोगों में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाने का उत्साह कम नहीं हुआ। शनिवार को सारण, गोपालगंज, दरभंगा व अन्य जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसी ने नाव पर बैठकर झंडा फहराया तो किसी ने सीने भर पानी में घुसकर।
सारण जिले का तरैया प्रखंड गंडक नदी के बाढ़ से प्रभावित है। यहां स्कूल से लेकर सरकारी दफ्तर तक पानी में डूबे हैं। इसके बाद भी सभी जगह शान से तिरंगा फहराया गया। प्राथमिक विद्यालय सिरमी के कैंपस में छह फीट से अधिक पानी भरा है। यहां नाव में बैठकर स्कूल के शिक्षकों ने झंडोत्तोलन किया। प्रखंड के अन्य विद्यालयों में कहीं सीने तो कहीं कमर भर पानी में खड़े होकर लोगों ने झंडा फहराया।

गोपालगंज जिले का बरौली प्रखंड भी बाढ़ प्रभावित है। यहां का उच्च मध्य विद्यालय कहला बाढ़ के पानी में डूबा है। स्कूल के फिल्ड में सीने तक पानी भरा है। लोगों ने यहां बाढ़ के पानी में उतरकर झंडा फहराया। इसी तरह दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड के एक आंगनबाड़ी केंद्र में लोगों ने सीने तक भरे पानी में झंडा फहराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-independence-day-celebration-in-flood-water-127620308.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com