जीवन सफल बनाओ
डॉ विवेकानन्द मिश्र बहुत उडे तु दूर गगन में अब तो धरती पर आओ। गगन नहीं धरती तेरा है इस धरती को अपनाओ।।
जीवन सफल बनाओ
भूले बिसरे संग साथी को ढूंढ कर गले लगाओ।
परहित में सब कुछ अर्पित कर जीवन सफल बनाओ।।
जीवन सफल बनओ
जो दिखे तुझे,अर्ध नग्न तन
अर्ध सम्य पीड़ित अनपढ़ जन।
अन्तरमन में उन्हें वसाकर
तुम उन्नति का राह दिखाओ।।
जीवन सफल बनाओ
गहन व्यथा से रंगे जन-मन को
मरू-भूमि सा बने जीवन को।
तू "विवेक " नई जीवन देकर
अपना धर्म निभाओ।।
जीवन सफल बनाओ
डॉ विवेकानंद मिश्र
डॉ विवेकानंद पथ गोल बगीचा गया
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com