सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोरोना के मामले में बिहार सरकार पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रही है। क्वालिटी ऑफ ट्रीटमेंट बढ़ा है। रिकवरी रेट में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को बिहार का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से करीब 9 प्रतिशत ज्यादा रहा। रोजगार सृजन पर पूरा ध्यान है। लॉकडाउन पीरियड से लेकर अभी तक 14 करोड़ 10 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।
बढ़ रही आरटीपीसीआर जांच की क्षमता
स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच की क्षमता बढ़ाई जा रही है। भागलपुर व मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में इस जांच की व्यवस्था की गई है। एकाध दिन में बेतिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी हो जाएगी। पावापुरी और एनएमसीएच में जल्द यह सुविधा उपलब्ध होगी। अभी रैपिड एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट विधियों से जांच की जा रही है। भागलपुर में सीवी नेट मशीन से भी जांच का काम किया जा रहा है।
4 हजार लोग बिना मास्क पहने धराए
एडीजी (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में पिछले 24 घंटे में 2 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। 506 वाहन जब्त किये गये। 15 लाख 57 हजार जुर्माना वसूला गया। पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 4,071 व्यक्तियों से 2 लाख 3 हजार 550 रुपया जुर्माना वसूला गया।
119 कम्युनिटी किचेन
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने बताया कि 1,333 बाढ़ प्रभावित पंचायतों में आवश्यकतानुसार राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। 119 कम्युनिटी किचेन चल रहा है। अब तक 11,19,834 बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में 6-6 हजार रुपया भेजा जा चुका है। जल संसाधन विभाग के प्रभारी पदाधिकारी (बाढ़ अनुश्रवण सेल) ने नदियों के जलस्तर व तटबंधों की स्थिति की व्यापक जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/iprd-secretary-said-treatment-quality-increased-in-corona-case-recovery-rate-9-higher-than-the-national-average-127660486.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews