
बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर राज्य में ना सिर्फ मिशन 2.51 करोड़ को पूरा किया गया, बल्कि इससे 96 लाख अधिक पौधे लगा लिए गए। सरकार ने 9 अगस्त तक पूरे राज्य में 2 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आर.ब्लॉक पथ पर पाटली के पौधे लगाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मिशन 2.51 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यावरण संतुलन के लिए हरित आवरण बढ़ाने का आगे भी जारी रखने का आदेश दिया। पहले राज्य में 9 अगस्त को ही एक दिन में 2 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने की योजना थी। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने कार्ययोजना में परिवर्तन कर दिया और पौधरोपण का कार्यक्रम 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ही शुरू कर दिया था।
हरित आवरण बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 में हरियाली मिशन की शुरुआत की गई और पिछले वर्ष तक राज्य में लगभग 22 करोड़ पौधे लगाए गए। इस मौके पर मंत्री नंदकिशोर यादव, अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, अरविंद कुमार चौधरी, पटना प्रमंडल के कमिश्नर संजय अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके पांडेय, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह और नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह मौजूद थे।
31 तक जारी रहेगा पौधरोपण
बिहार में हरित आवरण बढ़ाने के लिए अब 31 अगस्त तक पौधरोपण अभियान जारी रहेगा। रविवार को पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को शुरू किया गया अभियान 9 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा पौधरोपण के साथ औपचारिक रूप से समप्त हो गया है। लेकिन पौधरोपण कार्यक्रम 31 अगस्त तक जारी रहेगा। हमारी कोशिश है कि उस समय तक 4 करोड़ से अधिक पौधे लगा लिए जाए। अब तक लगाए गए 3 करोड़ 45 लाख पौधों में से 1 करोड़ 40 लाख पौधे फलदार वृक्षों के हैं। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में 10 हजार स्थानों पर लोगों ने पौधरोपण किया है।
अगले साल लगाएंगे 5 करोड़ पौधे
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि ‘मिशन 2.51 करोड़’ के तहत 9 अगस्त तक 3.47 करोड़ पौधे लगाए गए। यह रिकाॅर्ड है। उन्होंने दावा किया कि अगले साल 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। रिकाॅर्ड पौधारोपण के लिए मनरेगा, जीविका समूह, वन व उद्यान विभाग, कृषि वानिकी के किसानों, पैरामिलिट्री फोर्सेस, लोक उपक्रमों, सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं सहित सभी हितधारकों व सहभागियों को धन्यवाद दिया है। कहा- काेराेना संक्रमण, लाॅकडाउन, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भीषण बाढ़ के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बावजूद जनसहयोग से इतनी बड़ी सफलता मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/347-crore-saplings-were-planted-in-bihar-from-june-5-to-august-9-96-lakh-more-than-the-target-127603367.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com