पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को 2019 के लिए 20 शिक्षक व शिक्षिकाओं को राजकीय शिक्षक सम्मान मिलेगा। इसमें 7 शिक्षिकाएं हैं। चयन प्रक्रिया पूरा करने के बाद चयनित शिक्षकों से संबंधित फाइल शिक्षा मंत्री को सहमति के लिए भेज दी गई है। दो दिनों के अंदर मंत्री की भी सहमति मिल जाएगी। इसके बाद सम्मानित होने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं के नाम प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किया जाएगा।
2018 के लिए पिछले साल भी 20 शिक्षकों को सम्मान मिला था। राजकीय पुरस्कार के लिए पंचायत और निकाय शिक्षक भी शामिल होते हैं। राष्ट्रीय सम्मान के लिए इन शिक्षकों से आवेदन नहीं लिए जाते हैं। शिक्षक सम्मान के लिए विभिन्न जिलों से 60 शिक्षकों के फोल्डर (शिक्षकों की उपलब्धि और बेहतर कार्य) मिले। इसमें मात्र 8 शिक्षिकाओं के फोल्डर थे। एक शिक्षिका को पहले यह सम्मान मिल चुका था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/on-september-5-20-teachers-will-get-state-teacher-award-chief-minister-will-be-honored-through-virtual-medium-127660401.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews