आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कुछ अतिरिक्त प्रतिबंधों के साथ अनलॉक-3 को 6 सितंबर तक के लिए लागू किया गया है। राज्य सरकार कोविड-19 और बाढ़ से लोगों को राहत दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के जांच के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। और इसमें लगातार प्रगति हो रही है। आईपीआरडी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार सृजन को लेकर भी पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है। राज्य में अबतक 5 लाख 58 हजार 593 योजनाओं में 13 करोड़ 35 लाख 89 हजार मानव श्रम दिवस का सृजन हुआ है। वे सोमवार को मीडिया से मुखातिब थे।
मास्क नहीं पहनने पर 4316 लोगों ने भरा जुर्माना
एडीजी (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 4316 व्यक्तियों से 2 लाख 15 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान दो एफआईआर दर्ज करके 7 व्यक्तियों की गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 502 वाहनों को जब्त करके वाहन मालिकों से 13 लाख 47 हजार 300 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए।
81.56 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव एम.रामचंद्रु डू ने बताया कि फिलहाल 16 जिलों में 130 प्रखंडों की 1311 पंचायतों में 81.56 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 8 लाख 44 हजार 848 बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीआर के रूप में 506.91 करोड़ रुपए दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों में 3 लाख 16 हजार पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द प्रति परिवार 6-6 हजार रुपए का भुगतान कर दिया जाएगा। खगड़िया में 1 और समस्तीपुर में 9 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। इनमें 12000 लोग रह रहे हैं। इसके अलावा 653 कम्युनिटी किचेन में प्रतिदिन 530290 लोग भोजन कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/1335-crore-man-days-created-so-far-anupam-127626359.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com