शहर में बुधवार काे 54, गुरुवार काे 32 व शुक्रवार को 58 काेराेना पाॅजिटिव मिलने के बाद मुजफ्फरपुर जिले में हड़कंप मचा है। खासकर, बड़ी संख्या में डाॅक्टर व पारा मेडिकल स्टाफ के संक्रमण के बाद उनसे जुड़े काफी लाेगों ने काेराेना जांच के लिए सैंपल दिया। एसकेएमसीएच में करीब 56 लाेगाें ने सैंपल दिया। सदर अस्पताल में भी 300 से अधिक लाेगाें ने सैंपल दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें के अनुसार, शनिवार व रविवार काे काेराेना जांच के लिए सैंपल नहीं लिया जाएगा। साेमवार से सैंपल कलेक्शन होगा। सदर अस्पताल के सैंपल कलेक्शन टीम के एक पैथाेलाॅजिस्ट संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि जिले में दाे हजार से अधिक सैंपल की जांच लंबित है। लिहाजा, बैकलाॅग खत्म करने के लिए दाे दिनाें तक सैंपल नहीं लिया जाएगा।
जूरन छपरा को किया सैनिटाइज
जूरन छपरा के कई चिकित्सकों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को नगर निगम ने इलाके को सैनिटाइज कराया। जूरन छपरा के अलावा ब्रह्मपुरा में भी नर्सिंग होम को सैनिटाइज किया गया। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने नगर निगम को पूरे शहर को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया है।
दाे दर्जन से अधिक डाॅक्टर व पारा मेडिकल स्टाफ संक्रमित
सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच में ओपीडी सेवा बाधित हो सकती है। एसकेएमसी के प्राचार्य डाॅ. विकास कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में डाॅक्टर व पारा मेडिकल स्टाॅफ काेराेना से संक्रमित हाे गए हैं। ऐसे में अस्पताल सेवा बाधित हाे सकती है। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने कहा कि मेडिकल अफसराें के संक्रमित हाेने के बाद ओपीडी सेवा बंद करनी पड़ सकती है। हालांकि, ओपीडी सेवा काे लेकर फिलहाल काेई निर्णय नहीं लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/today-and-tomorrow-corona-will-not-be-sampled-for-investigation-sample-collection-will-be-done-from-monday-127476245.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews