Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गांजा की खेप साथ किया गिरफ्तार |

पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गांजा की खेप साथ किया गिरफ्तार |

  • पटना ग्रामीण एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने गांजा की खेप के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार |
  • गांजा कारोबारी ने आंटे की बोरी में छिपाकर रखा था गांजा |

खुसरूपुर से हमारे संवाददाता कन्हैया कुमार ने जानकारी दी है कि आज  पटना ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि हरदासविघा विंदटोली स्थित अरविंद राय के घर में गांजे की बड़ी खेप रखी हुई है |ग्रामीण एसपी ने इस बात की सूचना खुसरूपुर थाना प्रभारी को दी सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना  प्रभारी अपने पूरे दलबल के साथ गुरुवार की देर रात हरदासबीघा के बिंदटोली गांव से छापेमारी कर 21.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है | पुलिस ने इस गांजे की खेप को अरविंद राय के घर से छापामारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है I पुलिस ने गिरफ्तार गांजा कारोबारी की पहचान हरदासबीघा बिंदटोली निवासी दारोगा राय के पुत्र अरविंद राय एवं किसनौटा टोला बैकठपुर निवासी रामशलोक राय के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की है | इसके पूर्व भी स्थानीय पुलिस ने पटना ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के दिशा-निर्देश के बाद दो बार कुर्था गंगा घाट किनारे से ट्रक व बड़ी वैन गाड़ी के साथ दो अलग अलग मामले में करीब दो करोड़ रूपये से ऊपर का गांजा पुलिस ने वरामद किया था I और अब यह तीसरी बार स्थानीय पुलिस ने बीती रात हरदासविघा विंदटोली अरविंद राय के घर छापामारी कर 21.5 किलो गांजा पुलिस ने वरामद किया है | पुलिस ने जिस तरह से गांजा कारोबारी के खिलाफ एक अभियान के तहत अबतक कारवाई की है उससे यह अब साफ हो गया है कि गांजा कारोबारी कितना ही शातिर क्यों न हो पुलिस की पैनी नजर से अब गांजा कारोबारी बच नहीं सकता Iपुलिस ने गिरफ्तार दोनों गांजा कारोबारी को शुक्रवार को न्यालय के समक्ष भेज दिया है |
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ