Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कोचस के शाेभीपुर में धान रोपाई के दौरान दो पक्षों में झड़प, छह घायल

शोभीपुर गांव में विवादित भूमि पर धान की रोपनी कराए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वही वर्चस्व स्थापित करने की नियत से दस चक्र हवाई फायर किया गया। जबकि लाठी डंडे की मार से दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए हैं। घटना रविवार सुबह की बताई जाती है। शोभीपुर गांव के जय प्रकाश सिंह सुबह खेत में मजदूरों से धान की रोपाई करवा रहे थे। आधा खेत में पौधा लग भी गया था। तभी दूसरे पक्ष के चन्द्रहास सिंह को खेत रोपाई की भनक लगी तो अपने लाव लश्कर के साथ खेत पहुंच रोपाई क़ा विरोध किया। लोग नहीं माने तो रोपे जा रहे खेत मे अपना ट्रैक्टर को दौड़ा रोपे गए पौधे को नष्ट कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग किसी भी हद तक जाने पर उतारू हो गए। दोनों तरफ से एक दर्जन हवा में फायर किया गया।

इससे लोग नहीं माने तो लाठी डंडे की मार से एक पक्ष के दो दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए कोचस पीएचसी परिवार के लोग लेकर पहुंचे। वही किसी ने घटना का बीडीओ वायरल कर दिया। जिसमें एक पक्ष के लोग खेत में ट्रैक्टर दौड़ाते के साथ कुछ लोग हाथों में लाठी लिए मिले।

वही एक शख्स के पास 315 बोर का राइफल भी बीडीओ मे साफ़ नजर आ रहा है। बीडीओ के वायरल होते ही दल बल के साथ शोभीपुर गांव में ओपी प्रभारी मोहम्मद कमाल अंसारी ने कैंप किया। उन्होंने गोली बारी की घटना को खारिज किया है। लेकिन कहा है कि झड़प के दौरान कुछ लोग हथियार के साथ दिखाई दिए हैं। उन्ही लोगों की पहचान के लिए गांव के लोगों से मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जय प्रकाश सिंह दूसरे पक्ष के चन्द्र हास सिंह के बीच दस साल से उक्त जमीन का विवाद चल रहा है। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। वायरल बीडीओ को संज्ञान में लेते हुए हथियार लहराने वाले युवक की पहचान कर कार्रवाई किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kochs/news/clash-on-two-sides-six-injured-during-paddy-transplantation-in-shebhipur-kochas-127482606.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ