इस्लामपुर थाना क्षेत्र के वाहन पड़ाव के समीप मंगलवार को बदमाश ने सड़क जाम हटा रहे दारोगा पर हमला कर दिया। बदमाश ने पीछे से पदाधिकारी के सिर पर बेल्ट से मारा। जिससे वह जख्मी हो गए। एकाएक पुलिस पर हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। नागरिक आनन-फानन में जख्मी पदाधिकारी शिवजी यादव को अस्पताल ले गए। इसके बाद मौके पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को बुला लिया गया। पुलिस ने आरोपी रुस्तमपुर निवासी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक खुद को निर्दोष बताते हुए दूसरे को हमलावर बता रहा था।
हालांकि, जख्मी पदाधिकारी ने पकड़े गए बदमाश की पहचान हमलावर के रूप में की। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस जांच में जुटी है कि किस कारण दारोगा पर हमला हुआ। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि पदाधिकारी वाहन पड़ाव के समीप सड़क से जाम हटा रहे थे। उसी दाैरान पीछे से उनके सिर पर बेल्ट से हमला किया गया। जिससे दारोगा का सिर फट गया। घटना के बाद बदमाश को पकड़ लिया गया। पदाधिकारी पर किस कारण हमला हुआ इसकी जांच की जा रही है। इधर जाम को लेकर मुख्य पार्षद संगीता साहू व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहू ने बताया कि जाम से निजात की पहल शुरू कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bihar-sharif/news/police-station-apprehended-by-miscreant-attacked-by-a-miscreant-who-is-removing-road-jams-in-islampur-127464791.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews