बिहार सरकार ने यह फैसला किया है कि बिजली परियोजनाओं में चीन के बने उपकरणों का इसेतमाल नहीं किया जाएगा। पावर सेक्टर में चाइनीज सामानों पर बैन लगाया जाएगा। खासकर सोलर पावर प्लांट और इससे जुड़े अन्य कार्यों में इसका उपयोग आगे नहीं किया जाएगा।
पिछले दिनों देशभर के उर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह ने इस संबंध में राज्यों को चीन की बनी सामग्री-उपकरणों का उपयोग नहीं करने को कहा था। इसके बाद बिहार ने भी इस संबंध में निर्णय किया है। बिहार ने केन्द्र से इस संबंध में देश की कंपनियों और उससे संबद्ध अन्य कंपनियों की जानकारी मांगी है। उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार में चीन के बने उपकरणों का उपयोग नहीं होगा।
वैसे तो बिहार के सारे थर्मल पावर प्लांट केन्द्रीय सेक्टर के अंतर्गत हैं। उनका नियंत्रण और संचालन का दायित्व एनटीपीसी के पास है। हालांकि, बिहार सोलर परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रहा है। इसके तहत नये बिजली घर और परियोजनाओं की स्थापना की जा रही है। बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों में सौर परियोजना के साथ-साथ फ्लोटिंग पावर प्लांट की योजना पर भी काम हो रहा है। इनमें चीन की बनी सामग्री का उपयोग किसी स्तर पर नहीं होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/boycott-chinese-goods-bihar-governments-decision-china-made-equipment-will-not-be-used-in-power-projects-127529256.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews