चार कट्ठा जमीन को लेकर शुक्रवार को दो पक्षाें में हुई मारपीट में एक पक्ष के 55 वर्षीय भूषण ठाकुर की मौत हो गई। जबकि घटना में दो महिलाएं भी घायल हैं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। केस दर्ज कर पुलिस पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेला चामगढ़ की है। बताया गया कि गांव के भूषण ठाकुर और महाराज ठाकुर के बीच वर्षों से चार कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर 6 वर्ष से दोनों पक्ष कोर्ट में केस भी लड़ रहे थे। इस बीच शुक्रवार को विवादित जमीन पर महाराज ठाकुर अपने परिजनों के साथ जबरन घर बना रहे थे। इसी बात को लेकर भूषण ठाकुर ने विरोध किया, तो महाराज ठाकुर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर भूषण ठाकुर और उनकी 50 वर्षीया पत्नी दुर्गा देवी और पुत्रवधू रिंकू देवी भी घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने सभी घायलों को मुरलीगंज पीएचसी पहुंचाया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन इलाज के दौरान सदर अस्पताल में भूषण ठाकुर की मौत हो गई।
मुरलीगंज पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने मामले की छानबीन की। परिजन रविकांत ठाकुर ने बताया कि श्रवण ठाकुर, सुरेश ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, महाराज ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, रणवीर ठाकुर, रणधीर ठाकुर, रामदेव ठाकुर, दिलीप ठाकुर और सुगदेव ठाकुर ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित पक्ष ने महिला व पुरुष सहित 11 व्यक्तियों पर आरोप लगाया था। थानेदार ने कहा कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी कि इलाज के दौरान घायल भूषण ठाकुर की मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/murliganj/news/if-stopped-from-making-a-house-then-he-was-killed-on-the-head-127473649.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews