Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बाढ़ से साढ़े चार लाख लोग प्रभावित, इनमें दरभंगा के तीन लाख, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए बाढ़पीड़ित

नेपाल के तराई क्षेत्र के साथ उत्तर बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में तीव्र वृद्धि शुरू हो गई है। इससे पूर्वी व पश्चिमी चम्म्पारण, गोपालगंज व दरभंगा में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बेतिया-नरकटियागंज मार्ग में चनपटिया के पास सिकहरना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण पानी सड़क पर ओवरटाॅप कर रहा है।

इन चारों जिलों की लगभग साढ़े चार लाख आबादी बाढ़ की परेशानी झेल रही है। इनमें अकेले दरभंगा में तीन लाख प्रभावित हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए सवा सौ से अधिक सामुदायिक किचेन चलाए जा रहे हैं। तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन युद्धस्तर पर राहत व बचाव में लगा हुआ है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों को सतर्क कर दिया गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
बाढ़ की चपेट में 20 प्रखंड की 139 पंचायतों के लोग
चारों जिलों में 20 प्रखंड की 139 पंचायतें बाढ़ की चपेट में है। पूर्वी चम्पारण की 25 पंचायतों में 30062 लोग आंशिक रूप से प्रभावित हैं। पश्चिमी चम्पारण में चार प्रखंडों की 15 पंचायतों में 95000 लोग, गोपालगंज जिले में पांच प्रखंडों की 19 पंचायतों में 28376 लोग, जबकि दरभंगा में सात प्रखंडों की 80 पंचायतों में लगभग तीन लाख की जनसंख्या प्रभावित है।

तटबंधों पर पेट्रोलिंग जारी, रिसाव की तत्काल मरम्मत
​प. चम्पारण: बगहा में गंडक नदी का डिस्चार्ज 4.40 लाख क्यूसेक हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट कर दिया है। तटबंधों की पेट्रोलिंग की जा रही है। छोटे-मोटे रिसाव की मरम्मत भी की गई।

​पू. चम्पारण: प्रभावित लोगों के लिए 12 सामुदायिक रसोई चलाया जा रहा है, जिसमें 12234 लोग प्रतिदिन भोजन कर रहे हैं। लोगों को आवागमन में कठिनाई न हो, इसके लिए 49 नाव उपलब्ध कराये गये हैं।

गोपालगंज: जिले की 84 किमी लंबी बांध की निगरानी हेतु मजिस्ट्रेट और इंजीनियरों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो दिन-रात बांध की पहरेदारी कर रहे हैं। 9500 लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं।

दरभंगा: जिला प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद के लिए 98 सामुदायिक रसोई चला रहा है, जिसमें 15586 लोग प्रतिदिन भोजन कर रहे हैं। प्रभावित लोगों के बीच 2217 पाॅलिथिन शीट्स वितरित किये गये हैं। 160 नावों की भी व्यवस्था की गयी है। 100 क्विंटल पशुचारे का वितरण किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four and a half lakh people affected by floods, three lakh of them in Darbhanga, flood-victims were evacuated to safe places


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/four-and-a-half-lakh-people-affected-by-floods-three-lakh-of-them-in-darbhanga-flood-victims-were-evacuated-to-safe-places-127542487.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ