Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जलजमाव की समस्या को लेकर विधायक ने की कृषि कालेज अर्रवाड़ी के प्राचार्य से बात

एआइएमआइएम के स्थानीय विधायक कमरुल होदा ने बुधवार को डीएम को पत्र लिखा। पत्र के माध्यम से विधायक होदा ने डीएम से महानंदा नदी के तटबंध पर बनाए गए सलुइस गेट के फाटक को टाइम टू टाइम खोलने की आदेश देने का मांग किया है। मंगलवार को पोठिया प्रखंड में चार गांव के लोगों ने विधायक से शिकायत किया था कि कृषि काॅलेज में बनाए गए नाले से इलाके का पानी बहकर महानंदा नदी में चला जाता था। लेकिन विगत दो वर्षों से काॅलेज प्रबंधन के द्वारा नाले को बंद कर दिया गया है। जिससे जल निकासी नहीं हो पा रहा है।

अर्राबाड़ी, इंद्रपुर, गनीबस्ती एवं बालुबाड़ी के ग्रामीणों ने विधायक से कहा था कि इलाके में जल जमाव हो जाता है। जिससे हजारों एकड़ जमीन में लगी धान की फसल बर्वाद हो जाता है। ग्रामीणों के शिकायत पर विधायक कृषि कॉलेज के प्राचार्य से मिले। प्राचार्य डॉक्टर वी झा ने कहा कि महानंदा तटबन्ध पर जल संसाधन विभाग द्वारा सुइस गेट बनाया गया है। जिसका फाटक हमेशा बन्द ही रहता है। इलाके का पानी इस नाले से होकर नदी में चला जाता था। लेकिन फाटक बंद होने के करण इलाके का पानी काॅलेज परिसर में जमा हो जाता था। पूरा परिसर जलमग्न हो जाता था। उन्होंने भी विधायक से अनुरोध किया कि प्रतिदिन एक दो घंटा भी सुइस गेट को खोल दिया जाए तो इलाके में जल जमाव की समस्या नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The MLA spoke to the principal of the Agricultural College, Arvadi about the problem of water logging


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/the-mla-spoke-to-the-principal-of-the-agricultural-college-arvadi-about-the-problem-of-water-logging-127542490.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ