पटना जिले के 2800 समेत राज्य के 51 हजार राशन डीलर बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री दयानंद प्रसाद ने कहा कि जनवितरण प्रणाली की दुकानों में जबतक पीओएस मशीन में अंगूठा लगा कर अनाज वितरण करने पर रोक नहीं लगाई जाती तबतक हड़ताल जारी रहेगी। कहा कि पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तरप्रदेश, दिल्ली में पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने पर रोक लगा दी गई है।
लेकिन, कोरोना संक्रमण के दौर में बिहार में पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने का काम जारी है। राज्य में कोरोना से अबतक 24 डीलराें की मौत हो चुकी है। सैकड़ों पॉजिटिव हैं। राशन कार्डधारी गरीब लोगों में पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने से संक्रमण फैल रहा है। लेकिन, सरकार हमारी मांग दबा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/51-thousand-ration-dealers-of-state-on-indefinite-strike-protest-against-thumb-in-pos-machine-127542486.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews