डुमरिया के बारेडीह गांव में ओडिशा की एक महिला को जान से मारने की नीयत से उसके ही पति, देवर व चाचा ससुर द्वारा उसे डोभा मे फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार की है। ओडिशा के सरगोड़ा के कुछ लोग बड़ाबोतला के दक्षिणशोल में एक कार्यक्रम में आए थे। 30 वर्षीय मीना विधानी ने बताया कि वे लोग एक टेंपो रिजर्व कर आए थे। लौटने के क्रम में पति, देवर व चाचा ससुर ने मिलकर कुछ नशीली चीज पिला दी। उसके बाद बारेडीह गांव के पास कुछ खरीदने का बहाना कर सभी उतर गए।
मैं भी टेंपो से उतर कर खड़ा हो गई। कुछ देर बाद अचानक मेरे पति संतोष विधानी ने पीछे से धक्का मारा। मैंने सोचा कि पति मजाक कर रहे हैं। फिर अचानक देवर विशु विधानी मुझे मारने लगा। जब तक मैं कुछ समझ पाती तब तक पति, देवर व चाचा ससुर भुंड़ा विधानी ने मिलकर मुझे नजदीक के एक डोभा मे फेंककर सभी टेंपो लेकर भाग गए। डोभा बहुत ज्यादा गहरा नहीं था, इसलिए जान बच गई। गांव के भागीरथ मुर्मू, बुधान हेंब्रम, नरेन गोप, फुचू गोप, रामी हेंब्रम आदि ने घटना की सूचना पुलिस को दी। डुमरिया पुलिस ने महिला को इलाज हेतु डुमरिया सीएचसी ले गई। पुलिस का कहना है कि यह ओडिशा का मामला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/dumria/news/in-laws-threw-intent-on-killing-the-woman-in-dobha-survived-127465772.html

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews